गिरीश चोडणकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया

By भारती द्विवेदी | Updated: April 26, 2018 13:53 IST2018-04-26T13:53:19+5:302018-04-26T13:53:19+5:30

गिरीश चोडणकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह शांताराम नाईक का स्थान लेंगे।

Girish Chodankar appointed as Goa Congress chief | गिरीश चोडणकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया

गिरीश चोडणकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया

नई दिल्ली, 26 अप्रैल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गिरीश चोडणकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह शांताराम नाईक का स्थान लेंगे। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने चोडणकर को तत्काल प्रभाव से गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।

गहलोत ने कहा, ‘‘पार्टी शांतराम नाइक की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।’’ गौरतलब है कि चोडणकर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव थे और उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खिलाफ विधानसभा उपचुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे।

मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव को लेकर अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी  है। छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ को मध्य प्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैंपेन कमिटी के चैयरमैन बनाया गया है। पार्टी ने अजय सिंह की जगह सांसद कमलनाथ के हाथ में मध्य प्रदेश की कमान सौंपी है। कमलनाथ की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में की जाती है।

हाल ही में इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कमलनाथ ने सीएम पद की दावेदारी पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो खुद के सीएम की रेस में रहने से इंकार नहीं करते हैं। लेकिन वो इसके भूखे नहीं है। अगर पार्टी ंकी तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया को के सीएम कैंडिडेट बनाया जाए तो मुझे इस पर वाकई आपत्त‍ि नहीं है। मैं पार्टी के इस फैसले का स्वागत करूंगा। पार्टी जिसका भी नाम लेगी मै उसको अपना समर्थन दूंगा। पिछले पंद्रह सालों से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ये तीसरा कार्यकाल है। कांग्रेस इस बार पूरे जोर-शोर से सत्ता में वापस आने की कोशिश कर रही है। कमलनाथ किसानों से लेकर कई मुद्दों पर शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।

PTI Input 

Web Title: Girish Chodankar appointed as Goa Congress chief

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे