ओडिशा: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चंद्रशेखर साहू आज बीजू जनता दल में होंगे शामिल
By भारती द्विवेदी | Updated: April 5, 2018 02:34 IST2018-04-05T02:34:59+5:302018-04-05T02:34:59+5:30
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में वो बीजू जनता दल को ज्वाइन करेंगे।

ओडिशा: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चंद्रशेखर साहू आज बीजू जनता दल में होंगे शामिल
भुनेश्वर, 5 अप्रैल: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चंद्रशेखर साहू बुधवार को बीजू जनता दल में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में वो बीजेडी को ज्वाइन करेंगे। कांग्रेस नेता चंद्रशेखर साहू के अलावा 29 मार्च को पार्टी से इस्तीफा देने वाले बिक्रम पांडा और भागवान गंतायत भी बीजू जनता दल में शामिल होंगे।
Berhampur: Former Union Minister & Congress leader Chandra Sekhar Sahu joined Biju Janata Dal (BJD) in presence of #Odisha Chief Minister Naveen Patnaik on Wednesday; Bikram Panda & Bhagaban Gantayat, who had resigned from the Congress party on March 29, also joined the party pic.twitter.com/kScwQfGP4I
— ANI (@ANI) April 4, 2018
गौरतलब है कि 29 मार्च को ओडिशा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर साहू समेत ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विक्रम कुमार पांडा और जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बी गंतायत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इन सारे नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन को अपना इस्तीफा भेजा था। इस्तीफा देने वालों में बेहरमपुर नगर निगम के पांच पार्षद भी शामिल थे।
इस्तीफा सौंपने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा था- 'पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी में कोई अनुशासन नहीं है। पार्टी हाईकमान भी राज्य में पार्टी संगठन में कोई सुधार के मूड में नहीं है। 2009 से पार्टी ने हमारा कोई इस्तेमाल नहीं किया और हमारी अनदेखी की है। इसलिए मैने पार्टी छोड़ने को निर्णय किया।'