पूर्व पीएम देवगौड़ा ने कर्नाटक के एक्स सीएम सिद्धरमैया पर साधा निशाना, गठबंधन सरकार गिराने में इनका हाथ

By भाषा | Updated: August 23, 2019 13:06 IST2019-08-23T13:06:15+5:302019-08-23T13:06:15+5:30

पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा, ‘‘मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि पांच साल मुख्यमंत्री रहे सिद्धरमैया को विश्वास में लिए बिना सोनिया गांधी और राहुल गांधी अचानक सामने आए और कहा कि कुमारस्वामी अगले मुख्यमंत्री है। यह गलत फैसला था।’’ कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) सरकार 22 जुलाई को गिर गयी थी।

Former PM Deve Gowda targeted Siddaramaiah of Karnataka, his hand in toppling coalition government | पूर्व पीएम देवगौड़ा ने कर्नाटक के एक्स सीएम सिद्धरमैया पर साधा निशाना, गठबंधन सरकार गिराने में इनका हाथ

2018 का विधानसभा चुनाव दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा था।

Highlightsपूर्व प्रधानमंत्री ने सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए कांग्रेस आलाकमान के फैसले को ‘गलत’ ठहराया।तत्कालीन मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव विधानसभा में गिर गया था।

जद(एस) के वरिष्ठ नेता एच डी देवगौड़ा ने संकेत दिया कि कर्नाटक में उनकी पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार इसलिए गिरी क्योंकि राष्ट्रीय दल के आलाकमान ने अपनी पार्टी के नेता सिद्धरमैया से विचार-विमर्श किए बिना उनके बेटे एच डी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री ने सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए कांग्रेस आलाकमान के फैसले को ‘गलत’ ठहराया। इससे एक ही दिन पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ मित्र गठबंधन सरकार को गिराना चाहते थे क्योंकि वे कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देख सकते।

देवगौड़ा ने कहा, ‘‘मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि पांच साल मुख्यमंत्री रहे सिद्धरमैया को विश्वास में लिए बिना सोनिया गांधी और राहुल गांधी अचानक सामने आए और कहा कि कुमारस्वामी अगले मुख्यमंत्री है। यह गलत फैसला था।’’ कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) सरकार 22 जुलाई को गिर गयी थी।

तत्कालीन मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव विधानसभा में गिर गया था। उनकी सरकार 14 महीने तक चली। कांग्रेस और जद(एस) को खासकर मैसुरू क्षेत्र में चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। 2018 का विधानसभा चुनाव दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा था। हालांकि बाद में दोनों ने हाथ मिलाकर गठबंधन सरकार बना ली। 

Web Title: Former PM Deve Gowda targeted Siddaramaiah of Karnataka, his hand in toppling coalition government

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे