कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 19:23 IST2019-09-06T19:23:43+5:302019-09-06T19:23:43+5:30
कुछ दिनों पहले ही गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Eknath Gaikwad appointed as Acting President of Mumbai Regional Congress Committee (MRCC). He replaces Milind Deora. pic.twitter.com/NtLmpmajiK
— ANI (@ANI) September 6, 2019
कुछ दिनों पहले ही गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि देवड़ा को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में कोई भूमिका दी जाएगी।