लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं केंद्र सरकार, शिवराज मेरे साथ पीएमओ पर दें धरना: दिग्विजय सिंह

By एएनआई | Updated: November 8, 2019 19:27 IST

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी में कहा उन्हें उनके साथ प्रधानमंत्री के कार्यालय के सामने धरने पर बैठना चाहिए।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र मध्य प्रदेश के प्रति सौतेला व्यवहार अपना रही है। दिग्विजय ने साथ ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी कहा कि वे मुद्दों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने लाएं। 

दिग्विजय ने शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी में कहा, 'आप एक जिम्मेदार नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य और विधायक हैं। मैं आपका ध्यान केंद्र की ओर से हो रहे सौतेले व्यवहार और राज्य के लोगों को नजरअंदाज किए जाने की ओर लाना चाहता हूं।'

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी केंद्र प्रायोजित कई सारी योजनाओं में अपनी भागीदारी को कम कर चुकी है और कई योजनाओं के लिए फंड जारी भी नहीं किया है।

दिग्विजय ने लिखा, मध्य प्रदेश ने इस साल भारी बारिश की मार झेली है और राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को मदद पहुंचाने के लिए तत्काल कदम भी उठाए। मुझे लेकिन आपको बताते हुए बहुत निराशा महसूस हो रही है कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अपनी भागीदारी में 90 से 75 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है।

दिग्विजय के अनुसार केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार को निमार्ण कार्य और नई सड़कें बनाने सहित मरम्मत के लिए 498 करोड़ रुपये भी मुहैया नहीं कराए हैं। 

कांग्रेस नेता ने कहा, 'सरकार ने एनडीए शासित प्रदेश कर्नाटक और बिहार को सहायता प्रदान की है लेकिन मध्य प्रदेश अब भी इंतजार में है।' 

दिग्विजय ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को उनके साथ प्रधानमंत्री के कार्यालय के सामने धरने पर बैठना चाहिए। बकौल दिग्विजय, 'मुझे पूरा भरोसा है कि वे आपकी बात पर ध्यान देंगे। फिर भी अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो हम मध्य प्रदेश के हित के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं