लाइव न्यूज़ :

भाजपा का दावा, देवेंद्र फड़नवीस के पास 170 से अधिक विधायकों का समर्थन है

By भाषा | Updated: November 24, 2019 15:49 IST

मुंबई भाजपा के पूर्व प्रमुख ने कहा, ‘‘हम आरएसएस स्वयंसेवक हैं जो सुबह छह बजे शाखाओं में जाते हैं। हम मानते हैं कि सुबह जो किया जाता है वह अच्छा होता है।’’ शिवसेना पर निशाना साधते हुए शेलार ने कहा, ‘‘रात के अंधेरे में जो किया गया वह कांग्रेस नेता अहमद पटेल से उस कार में मिलने जाना है जिसके शीशे काले थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पास 170 से अधिक विधायकों का समर्थन है बहुमत साबित करने के लिए नयी सरकार को 30 नवंबर तक का समय दिया है।

भाजपा ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पास 170 से अधिक विधायकों का समर्थन है और भरोसा जताया कि वह राज्य विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे।

यहां पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि फड़नवीस एक स्थिर और मजबूत सरकार देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘फड़नवीस और अजित पवार के शपथ लेने के साथ ही लोगों के बीच खुशी और सकारात्मकता का भाव है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फड़नवीस के पास 170 से अधिक विधायकों का समर्थन है और भाजपा सरकार सदन के पटल पर बहुमत साबित करेगी।’’

शेलार ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सदन के पटल पर अपना बहुमत साबित करने के लिए नयी सरकार को 30 नवंबर तक का समय दिया है। उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया कि शनिवार को हुआ शपथ ग्रहण ‘‘रात के अंधेरे में’’ किया गया।

मुंबई भाजपा के पूर्व प्रमुख ने कहा, ‘‘हम आरएसएस स्वयंसेवक हैं जो सुबह छह बजे शाखाओं में जाते हैं। हम मानते हैं कि सुबह जो किया जाता है वह अच्छा होता है।’’ शिवसेना पर निशाना साधते हुए शेलार ने कहा, ‘‘रात के अंधेरे में जो किया गया वह कांग्रेस नेता अहमद पटेल से उस कार में मिलने जाना है जिसके शीशे काले थे।’’

उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के गत सप्ताह पटेल से मुलाकात करने के बारे में मीडिया में आ रही खबरों के संबंध में यह बात कही। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी