लाइव न्यूज़ :

सोनिया से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी- BJP को हटाने के लिए कांग्रेस को मिलकर करना होगा काम

By स्वाति सिंह | Updated: March 28, 2018 20:14 IST

बुधवार को ममता बनर्जी बीजेपी के बागी नेताओं से मिली। इनमे शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी शामिल थे। 

Open in App

नई दिल्ली, 28 मार्च: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात करने जनपथ पहुंची। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया को बताया 'मैं जब दिल्ली आती हूं तो सोनिया से जरूर से हमारा रिश्ता काफी अच्छा है। हमने इस मुलाकात में 2019 के चुनाव को लेकर चर्चा की है।  ममता ने आगे कहा कि अगर बीजेपी को हटाना है तो कांग्रेस को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने आगे बताया कि बीजेपी के साथ अब मुलाबला सीधा है। ममता ने बताया कि वह चाहती हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस जीते।  गौरतलब है कि ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, आज उनका दौरे का तीसरा दिन है। बुधवार को वह बीजेपी के बागी नेताओं से मिली।  इनमे शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी शामिल थे। 

इससे पहले  मंगलवार को  (27 मार्च) को केन्द्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी और बैंक घोटाले जैसे मुद्दों ने जमीनी स्तर पर जनता को प्रभावित किया है और बीजेपी  के लिए 'बोरिया बिस्तर बांधकर निकलने का' वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकसाथ मिलकर मेहनत करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा था 'हम चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल एकसाथ मिलकर मेहनत करें। हमें बीजेपी से लड़ने के लिए राज्य की सबसे मजबूत विपक्षी पार्टी की मदद करनी चाहिए। यह एक लड़ाई होनी चाहिए।' राष्ट्रीय राजधानी आईं ममता ने राकांपा प्रमुख शरद पवार तथा तेदेपा, टीआरएस तथा शिवसेना के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा, 'जनता बीजेपी के खिलाफ है। मैंने कई राज्यों की यात्रा की। मैं जनता का मूड जानती हूं। नोटबंदी, जीएसटी, बैंक धेाखाधड़ी जैसे मुद्दों ने जमीनीस्तर पर जनता को प्रभावित किया है।

टॅग्स :ममता बनर्जीसोनिया गाँधीकांग्रेसदिल्लीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह