दूसरी बार दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए रामनिवास गोयल, आप और भाजपा ने किया समर्थन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 15:27 IST2020-02-24T15:27:29+5:302020-02-24T15:27:29+5:30
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अध्यक्ष पद के लिए गोयल के नाम का प्रस्ताव किया। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह अच्छी चीज है कि सत्तारूढ़ और विपक्षी सदस्यों दोनों ने सर्वसम्मति से गोयल को अध्यक्ष पद के लिए चुना है।

मनीष सिसोदिया ने अध्यक्ष पद के लिए गोयल के नाम का प्रस्ताव किया।
Highlightsलगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। आम आदमी पार्टी के विधायक रामनिवास गोयल दिल्ली के शाहदरा से विधायक हैं।
आम आदमी पार्टी के विधायक रामनिवास गोयल को सर्वसम्मति से सोमवार को लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अध्यक्ष पद के लिए गोयल के नाम का प्रस्ताव किया। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह अच्छी चीज है कि सत्तारूढ़ और विपक्षी सदस्यों दोनों ने सर्वसम्मति से गोयल को अध्यक्ष पद के लिए चुना है। गोयल दिल्ली के शाहदरा से विधायक हैं।
Delhi: Ram Niwas Goel has been re-elected as Delhi Assembly Speaker. (File pic) pic.twitter.com/6YOwZDxxKp
— ANI (@ANI) February 24, 2020