गृह मंत्री अमित शाह से मिले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कई मुद्दे पर चर्चा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2020 16:07 IST2020-02-19T15:32:16+5:302020-02-19T16:07:31+5:30
दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल की गृह मंत्री के साथ यह पहली बैठक गृह मंत्रालय के कार्यालय में हुई। सीएम ने गुलदस्ता देकर गृह मंत्री अमित शाह का अभिवादन किया। सूत्रों ने बताया कि यह ‘शिष्टाचार’ बैठक है।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल और अमित शाह के बीच कई मुद्दे पर बात हुई।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात की। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल के कामकाज संभालने के बाद यह उनकी शाह के साथ पहली बैठक है। यह बैठक करीब 20 मिनट तक शाह के आवास पर चली।
पहले यह बैठक गृह मंत्रालय में होनी थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात की। काफी सार्थक और अच्छी बैठक रही। दिल्ली से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हम दोनों ही इस बात पर सहमत हुए कि दिल्ली के विकास के लिए हम साथ काम करेंगे।’’
शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल पर आक्रामक निशाना साधा था। इस चुनाव में हालांकि भाजपा सिर्फ आठ सीटें ही जीत पाई और आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें आईं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal meets Union Home Minister Amit Shah at the latter's residence. pic.twitter.com/cxvsAiFt45
— ANI (@ANI) February 19, 2020