दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा से गठजोड़ की कोशिश में जदयू, तेजस्वी बोले, कांग्रेस से गठबंधन करूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 20:25 IST2020-01-16T20:25:07+5:302020-01-16T20:25:07+5:30

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी संजय कुमार झा ने कहा, “मैं भाजपा नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहा हूं। एक बार चीजों को अंतिम रूप देने के बाद हम सीट-बंटवारे जैसे विवरण साझा करने की स्थिति में होंगे।’’

Delhi assembly elections: JDU, Tejashwi said in an attempt to tie up with BJP, I will combine with Congress | दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा से गठजोड़ की कोशिश में जदयू, तेजस्वी बोले, कांग्रेस से गठबंधन करूंगा

मुख्यमंत्री नीतीश के विश्वासपात्र माने जाने वाले जल संसाधन मंत्री संजय झा ने प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद पर निशाना साधा।

Highlightsकांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, “राजद के साथ हमारे गठबंधन में कोई समस्या नहीं है पर भाजपा और जदयू के बीच गंभीर समस्याएं हैं।’’ जदयू दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठजोड़ करने की कोशिश में लगी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जदयू दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठजोड़ करने की कोशिश में लगी है।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी संजय कुमार झा ने कहा, “मैं भाजपा नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहा हूं। एक बार चीजों को अंतिम रूप देने के बाद हम सीट-बंटवारे जैसे विवरण साझा करने की स्थिति में होंगे।’’

मुख्यमंत्री नीतीश के विश्वासपात्र माने जाने वाले जल संसाधन मंत्री संजय झा ने प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद को दिल्ली में रोजगार कर रहे बिहारवासियों को बताना चाहिए कि बिहार में अपने शासनकाल के दौरान राज्य के लाखों लोगों को रोजगार के लिए पलायन करने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा था।

इस बीच कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, “राजद के साथ हमारे गठबंधन में कोई समस्या नहीं है पर भाजपा और जदयू के बीच गंभीर समस्याएं हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा, लेकिन यह कहने से परहेज करते है कि राजग की जीत की स्थिति में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।

उन्होंने कहा, “आपको महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में अपने पूर्व सहयोगियों के साथ भाजपा के ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ को देखना होगा। यह एक ऐसा दल है, जो अपने ही पुराने नेताओं को मार्गदर्शक मंडल नामक राजनीतिक वृद्धाश्रमों में भेज देते हैं जिनसे कोई मार्गदर्शन नहीं लेने जाता।’’

Web Title: Delhi assembly elections: JDU, Tejashwi said in an attempt to tie up with BJP, I will combine with Congress

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे