दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने कहा, हम सरकार बनाएंगे, आप और भाजपा का हनीमून का समय अब खत्म

By भाषा | Updated: January 6, 2020 20:56 IST2020-01-06T20:56:32+5:302020-01-06T20:56:32+5:30

पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा, ‘‘आप और भाजपा का हनीमून का समय अब खत्म हो गया है। दिल्ली के लोग इस बार कांग्रेस को मौका देंगे।’’ उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों के भीतर कांग्रेस घोषणापत्र जारी करेगी और पाार्टी के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं।

Delhi assembly elections: Congress said, we will form government, disillusionment of people with AAP and BJP | दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने कहा, हम सरकार बनाएंगे, आप और भाजपा का हनीमून का समय अब खत्म

भाजपा और आप ने पांच साल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में बर्बाद कर दिए।

Highlightsकांग्रेस घोषणापत्र जारी करेगी और पाार्टी के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है और नयी सरकार बनाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय राजधानी में नयी सरकार का गठन करने में सफल रहेगी, क्योंकि आम आदमी पार्टी और भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है।

पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा, ‘‘आप और भाजपा का हनीमून का समय अब खत्म हो गया है। दिल्ली के लोग इस बार कांग्रेस को मौका देंगे।’’ उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों के भीतर कांग्रेस घोषणापत्र जारी करेगी और पाार्टी के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है और नयी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल से दिल्ली की जनता का मोहभंग हो गया है। लोग भाजपा की नीतियों से भी परेशान हैं। ऐसे में लोगों ने कांग्रेस को चुनने का मन बनाया है।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा और आप ने पांच साल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में बर्बाद कर दिए। मोदी जी और केजरीवाल जी की लड़ाई में दिल वालों की दिल्ली विकास में पीछे छूट गई।’’ केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली की परिवहन व्यवस्था खत्म हो गई है। पांच साल में एक भी डीटीसी बस नहीं खरीदी गई। आप एक कंसलटेंट के कहने पर मुस्करा रहे हैं, लेकिन लोगों के चेहरों पर मुस्कराहट नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली बदलाव चाहती है। यहां के विकास का एक ही रास्ता है और वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है।’’ मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा, ‘‘जहां निवर्तमान मुख्यमंत्री होता है वहां हम चेहरे के साथ जाते हैं, लेकिन सत्ता में नहीं होते वहां सामूहिक नेतृत्व के साथ जाते हैं।’’

दिल्ली कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने कहा, ‘‘यह चुनाव हम पूरी ताकत से लड़ने जा रहे हैं। भाजपा और आप दोनों ने दिल्ली को धोखा दिया है। लोग विकास चाहते हैं और हम जनता को बताएंगे कि सिर्फ कांग्रेस ही दिल्ली का विकास कर सकती है।’’

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिये मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी।’ 

Web Title: Delhi assembly elections: Congress said, we will form government, disillusionment of people with AAP and BJP

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे