कांग्रेस कार्य समितिः 23 वरिष्ठ नेताओं में शामिल मोइली बोले-अगर हमने सोनिया गांधी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो तो हमें खेद

By भाषा | Updated: August 25, 2020 17:45 IST2020-08-25T17:45:17+5:302020-08-25T17:45:17+5:30

मोइली ने यह पत्र मीडिया को लीक होने पर भी अफसोस जताया और कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच होनी चाहिए और उन्हें सजा दी जानी चाहिए।

Congress Working Committee Moily among 23 senior leaders sorry hurt the feelings of Sonia Gandhi | कांग्रेस कार्य समितिः 23 वरिष्ठ नेताओं में शामिल मोइली बोले-अगर हमने सोनिया गांधी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो तो हमें खेद

स्पष्ट किया गया था कि किसी को भी पार्टी और उसके नेतृत्व को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। (file photo)

Highlightsकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष को लिखे पत्र पर दस्तखत करने का बचाव करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्र लिखने वाले 23 नेताओें में से किसी का इरादा कांग्रेस छोड़ने का नहीं है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के एक दिन बाद साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमने कभी सोनियाजी के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाया।’’

बेंगलुरुः कांग्रेस में तत्काल सांगठनिक सुधारों की मांग करने वाले पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं में शामिल एम वीरप्पा मोइली ने मंगलवार को कहा, ‘‘अगर हमने उनकी (सोनिया गांधी की) भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो तो हमें इसके लिए खेद है।’’

मोइली ने कहा कि उन्होंने कभी सोनिया के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष को लिखे पत्र पर दस्तखत करने का बचाव करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही। मोइली ने यह पत्र मीडिया को लीक होने पर भी अफसोस जताया और कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच होनी चाहिए और उन्हें सजा दी जानी चाहिए।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्र लिखने वाले 23 नेताओें में से किसी का इरादा कांग्रेस छोड़ने का नहीं है। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के एक दिन बाद साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमने कभी सोनियाजी के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाया।’’

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ हरसंभव तरीके से मजबूत करने का निर्विरोध प्रस्ताव पारित किया था

गौरतलब है कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने सोमवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ हरसंभव तरीके से मजबूत करने का निर्विरोध प्रस्ताव पारित किया था और यह भी स्पष्ट किया गया था कि किसी को भी पार्टी और उसके नेतृत्व को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मोइली ने कहा, ‘‘सोनियाजी पार्टी के लिए मां की तरह हैं। हम अब भी उनका सम्मान करते हैं। उनकी भावनाओं को आहत करने की मंशा होने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। अगर हमने उनकी भावनाओं को आहत किया हो तो उसके लिए हमें खेद है।’’ सोनिया ने सीडब्ल्यूसी में अपने समापन संबोधन में पद पर बने रहने पर सहमति जताई थी लेकिन कहा कि यह व्यवस्था लंबे समय तक नहीं रह सकती और जल्द नये पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करना होगा। मोइली ने कहा कि कांग्रेस कठिन समय से गुजर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कांग्रेस पार्टी को हारने नहीं दे सकते, जिसे हमने अपने पसीने, समर्पण और बलिदान से सींचा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सोनियाजी के बलिदान को स्वीकार करते हैं। वह पद लेने की इच्छुक नहीं थीं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अपना जीवन दे दिया। कोई सोनियाजी के प्रति कृतघ्न नहीं हो सकता। हम उन्हें अब भी अपनी माता तथा पार्टी की और देश की नियति तय करने वाली मार्गदर्शक मानते हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सम्मान बना रहेगा

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सम्मान बना रहेगा। लेकिन पार्टी में नयी ऊर्जा के संचार की भी जरूरत है। हमारे पत्र का मुख्य केंद्रबिंदु ही हर स्तर पर कांग्रेस में नयी ऊर्जा का संचार करना था। इसका यह मतलब नहीं हुआ कि उन्हें अध्यक्ष नहीं रहना चाहिए। उनका पुन: अंतरिम अध्यक्ष बनना स्वागत योग्य है। हम सभी उन्हें स्नेह करते हैं।’’

मोइली ने दावा किया कि वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस नेतृत्व को लिखे गए पत्र को कुछ शरारती तत्वों ने लीक कर दिया। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद सोमवार रात को दिल्ली में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर पर कपिल सिब्बल और शशि थरूर समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मुलाकात पर मोइली ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है, क्योंकि वह राष्ट्रीय राजधानी में नहीं थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हममें से किसी का पार्टी की निंदा करना या पार्टी से अलग होने के बारे में सोचने का सवाल ही नहीं उठता। भाजपा से हाथ मिलाने का सवाल तो बिल्कुल ही नहीं उठता। हम भाजपा से घृणा करते हैं, हम भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से नफरत करते रहेंगे।’’ 

‘स्वीकार्य तथ्य’ है कि कांग्रेस का संगठन पार्टी की सोच को आगे ले जाने की स्थिति में नहीं: मोइली

कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व और पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में शामिल, पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने मंगलवार को कहा कि यह ‘स्वीकार्य तथ्य’ है कि पार्टी का मौजूदा संगठन कांग्रेस की सोच को आगे ले जाने और लोकतंत्र की रक्षा करने की स्थिति में नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोइली ने सोनिया गांधी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि पत्र का मकसद पार्टी को अगले लोकसभा चुनाव और अन्य चुनावों के लिए तैयार करना था और पार्टी के प्रति उनकी वफादारी जीवन भर रहेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र की राजग सरकार लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों के लिए खतरा बन गई है। कांग्रेस को भाजपा की विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में मैं भी शामिल हूं। इसका मकसद पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव, अन्य विधानसभा चुनावों और स्थानीय निकाय के चुनावों के लिए तैयार रखना है।’’

मोइली ने कहा, ‘‘यह स्वीकार्य तथ्य है कि देश में चल रहे संकट के मौजूदा माहौल और हालात में कांग्रेस का संगठन पार्टी की सोच को आगे ले जाने और लोकतंत्र की रक्षा करने में स्थिति में नहीं है।’’ उनके मुताबिक, ‘‘गांधी परिवार हमेशा से देशभक्ति और त्याग के लिए जाना जाता है। सोनिया गांधी इस सोच का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके नेतृत्व की हमेशा जरूरत है और कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर बने रहने के लिए उनका सहमत होना स्वागत योग्य कदम है।’’ मोइली ने कहा कि कांग्रेस के प्रति मेरी वफादारी हमेशा से दृंढ रही है और जीवन भर रहेगी।

Web Title: Congress Working Committee Moily among 23 senior leaders sorry hurt the feelings of Sonia Gandhi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे