कांग्रेस के लोग झुकने वाले नहीं हैं और हर वे दमन का सामना करेंगेः राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 14:12 IST2019-10-01T14:12:35+5:302019-10-01T14:12:35+5:30

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''उप्र की भाजपा सरकार बेटियों पर अत्याचार करने वाले के तो साथ खड़ी है और विरोध कर रहे कांग्रेसजन को हिरासत में ले रही है। मगर संघर्ष की इस राह में हमारे साथी सड़कों पर डटे रहेंगे।हर दमन का सामना करेंगे।''

Congress people are not going to bow down and they will face oppression: Rahul Gandhi | कांग्रेस के लोग झुकने वाले नहीं हैं और हर वे दमन का सामना करेंगेः राहुल गांधी

पार्टी विधानमंडल दल के नेता समेत 82 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

Highlightsकांग्रेस चिन्मयानंद मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस शाहजहांपुर से लखनऊ तक 30 सितम्बर से पदयात्रा निकालने रही है।यात्रा से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और शाहजहांपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा को नजरबंद कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के लोग झुकने वाले नहीं हैं और हर वे दमन का सामना करेंगे। उनका यह बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा से पहले उसके कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने की पृष्ठभूमि में आया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''उप्र की भाजपा सरकार बेटियों पर अत्याचार करने वाले के तो साथ खड़ी है और विरोध कर रहे कांग्रेसजन को हिरासत में ले रही है। मगर संघर्ष की इस राह में हमारे साथी सड़कों पर डटे रहेंगे।हर दमन का सामना करेंगे।''

गौरतलब है कि कांग्रेस चिन्मयानंद मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस शाहजहांपुर से लखनऊ तक 30 सितम्बर से पदयात्रा निकालने रही है। इस यात्रा से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और शाहजहांपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा को नजरबंद कर दिया गया है और पार्टी विधानमंडल दल के नेता समेत 82 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर अपने कॉलेज में पढ़ रही कानून की छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता को भी गिरफ्तार किया गया है। 

Web Title: Congress people are not going to bow down and they will face oppression: Rahul Gandhi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे