लाइव न्यूज़ :

कोरोना की जंग लड़ रहे डॉक्टरों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, विपक्ष ने की पीएम मोदी के भाषण की आलोचना

By शीलेष शर्मा | Updated: April 3, 2020 20:56 IST

मज़दूरों को तत्काल लॉक डाऊन के समय का वेतन भुगतान किया जाये .सच्ची ख़बरों को देने वालों को फ़र्ज़ी खबरों के नाम पर दबाना बंद करो।  

Open in App

नयी दिल्ली: कॅरोना की जंग लड़ रहे देश भर के डॉक्टरों के समर्थन में उतरी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज वीडिओ के ज़रिये राष्ट्र को सम्बोधन की कड़ी आलोचना की ,कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश भर में 50 से अधिक डॉक्टर कॅरोना की चपेट में आ चुके हैं लेकिन सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है। 

निजी सुरक्षा वस्त्रों ,मॉस्क तथा अन्य सुरक्षा इंतज़ामों के बिना यह डॉक्टर कॅरोना मरीजों के इलाज़ में जुटे हैं। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने तर्क दिया कि यह सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह डॉक्टरों ,नर्सों तथा अन्य चिकित्सा कर्मियों को उनकी सुरक्षा के इंतज़ाम करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन में दिये जलाने की बात तो की लेकिन यह नहीं बताया कि डॉक्टरों के लिये सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर सरकार क्या कर रही है डॉक्टरों, नर्सों पर हमले हो रहे हैं लेकिन सरकार कभी थाली -घंटी बजबाती है तो कभी दिये जालबाती है। 

सरकार की आलोचना केवल कांग्रेस ही नहीं कर रही टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन की कड़ी आलोचना की ,उन्होंने ट्वीट किया बिजली बंद करो,बॉलकोनी में निकलो ,मोदी जी हक़ीक़त से रूबरू हो,पैकेज की घोषणा करो जिसकी राशि जीडीपी की 8 से 10 फ़ीसदी हो। मज़दूरों को तत्काल लॉक डाऊन के समय का वेतन भुगतान किया जाये .सच्ची ख़बरों को देने वालों को फ़र्ज़ी खबरों के नाम पर दबाना बंद करो।  

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा प्रतीकात्मक एकजुटता के साथ वास्तविक मुद्दों का भी संज्ञान लो मोदी जी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तो सीधा हमला किया, ट्वीट कर लिखा यह आकस्मिक नहीं रामनौवीं को सुबह 9 बजे संबोधित करते हैं, 9 मिनट तक दिये ,मोमबत्ती जलाने को कहते हैं, थाली -घंटी बजवाते हैं ,वह 9 को धार्मिक भावनाओं से जोड़ कर पवित्र अवसरों का दोहन करने में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री गंभीर संबाद करो ,गंभीर मुद्दों को देखो। देश को राम भरोसे छोड़ने से कॅरोना की जंग नहीं जीती जा सकती है। थरूर का सीधा इशारा ध्रुवीकरण की ओर था जिसकी यह सरकार लगातार कोशिश कर रही है। 

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा ,पार्टी का आरोप था कि खेतिहर मज़दूरों। दिहाड़ी मज़दूरों के घर चूल्हे नहीं जल रहे और मोदी जी दिये जलवा रहे हैं। राज्यों की सीमा पर सब्जियों से भरे ट्रक खड़े हैं ,सब्जियां सड़ रही हैं लेकिन सरकार बेखबर है। सब्ज़ी ,राशन किराना जमाखोरों के पास है जो खुले आम ब्लैक कर रहे हैं। आखिर ऐसे जमाखोरों के खिलाफ सरकार क़ानूनी कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह