कांग्रेस संगठन में फेरबदलः कनिष्क पांडे उप्र-पूर्व और ओमवीर यादव UP-पश्चिम के युवा अध्यक्ष नियुक्त
By भाषा | Updated: July 20, 2020 20:13 IST2020-07-20T20:13:18+5:302020-07-20T20:13:18+5:30
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांडे और यादव की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

पांडे को उत्तर प्रदेश-पूर्व और ओमवीर यादव को उत्तर प्रदेश-पश्चिम की अपनी युवा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नई दिल्लीःकांग्रेस ने कनिष्क पांडे को उत्तर प्रदेश-पूर्व और ओमवीर यादव को उत्तर प्रदेश-पश्चिम की अपनी युवा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांडे और यादव की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी की प्रभारी हैं। पिछले कुछ महीनों में राज्य के कांग्रेस संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिला है।
INC COMMUNIQUE pic.twitter.com/tigzB3KKpm
— INC Sandesh (@INCSandesh) July 20, 2020
एसएचओ आत्महत्या मामले में सीबीआई ने राजस्थान की कांग्रेसी विधायक कृष्णा पूनिया से पूछताछ की
चुरु जिले के राजगढ़ थाने के एसएचओ विष्णुदत्त विश्नोई की कथित आत्महत्या के संबंध में सीबीआई ने सोमवार को राजस्थान की कांग्रेसी विधायक कृष्णा पूनिया से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 मई को विश्नोई का शव उनके आवास की छत से लटकता पाया गया था।
राजस्थान सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। विश्नोई के पास से दो सुइसाइड नोट प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक उनके माता-पिता को और दूसरा जिले के पुलिस अधीक्षक को संबोधित था। पुलिस अधीक्षक को लिखे गए सुइसाइड नोट में विश्नोई ने कहा था कि वह खुद पर डाले जाने वाले दबाव को बर्दाश्त करने में समर्थ नहीं थे।
विश्नोई ने यह भी कहा था कि उन्होंने राजस्थान पुलिस की सेवा का हरसंभव प्रयास किया। विश्नोई और उनके सामाजिक कार्यकर्ता मित्र के बीच वाट्सऐप पर हुई कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे, जिसमें पुलिस अधिकारी ने खुद को ''गंदी राजनीति'' में फंसाने की बात कही थी।
भाजपा और बसपा ने कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया पर ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारी पर दबाव डालने का आरोप लगा लगाया था। हालांकि, पूनिया ने इसे सिरे से खारिज किया है। पूनिया राजस्थान के सादुलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
आज @IYCUPWest के अध्यक्ष @omveerpyc के नेत्रत्व मे नोएडा के सैक्टर 63 में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। pic.twitter.com/OH44U7I0gh
— Youth Congress (@IYC) July 19, 2020