लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गुजरात में लगा बड़ा झटका, इस विधायक ने थामा BJP का दामन
By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 8, 2019 17:43 IST2019-03-08T17:30:33+5:302019-03-08T17:43:28+5:30
जूनागढ़ जिले की माणावदर सीट से चार बार से विधायक चावड़ा को अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का प्रभावशाली नेता माना जाता है। वह अहीर समुदाय से आते हैं।

कांग्रेस विधायक जवाहर चावड़ा शुक्रवार को गांधीनगर में भाजपा में शामिल हो गए (Photo Credit: ANI)
गुजरात में कांग्रेस विधायक जवाहर चावड़ा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। शुक्रवार को चावड़ा ने विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना स्तीफा सौंप दिया। इसके बाद वे शुक्रवार को ही गांधीनगर में भाजपा में शामिल हो गए।
Gujarat: Congress MLA Jawahar Chavda who had submitted resignation to the assembly speaker earlier today, joins BJP in Gandhinagar pic.twitter.com/I7UEZaBQm8
— ANI (@ANI) March 8, 2019
जूनागढ़ जिले की माणावदर सीट से चार बार से विधायक चावड़ा को अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का प्रभावशाली नेता माना जाता है। वह अहीर समुदाय से आते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि, "चावड़ा ने माणावदर सीट से इस्तीफा दे दिया है। वे त्यागपत्र सौंपने मेरे आवास पर आए थे। मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। चावड़ा आज से विधायक नहीं हैं।"
Gujarat: Congress MLA Jawahar Chavda tenders his resignation to Speaker Assembly Rajendra Trivedi pic.twitter.com/9IkjBDcRGJ
— ANI (@ANI) March 8, 2019
चावड़ा ने माणावदर सीट पर 1990, 2007, 2012 और 2017 में जीत दर्ज की थी। वह बीते कुछ महीनों में सदन से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं। पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कुवंरजी बावलिया ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था और वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए थे।
मेहसाणा की उन्झा सीट से पहली बार विधायक बनीं आशा पटेल भी पिछले महीने कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई थीं।
(भाषा एजेंसी से इनपुट)