लाइव न्यूज़ :

चीन को लेकर साल 2013 में किया गया पीएम मोदी का ट्वीट हुआ वायरल, कांग्रेस ने कहा- प्रधानमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए

By सुमित राय | Updated: July 7, 2020 21:40 IST

साल 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी द्वारा चीन को लेकर किया गया ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसके बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर और रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता शशि थरूर और रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी के एक पुराने ट्वीट पर निशाना साधा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन को लेकर ट्वीट साल 2013 का है, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।नरेंद्र मोदी ने भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर सवाल उठाते हुए मनमोहन सिंह सरकार पर सवाल उठाया था।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बीच दोनों देश तनाव कम करने के लिए अपनी-अपनी फौजें पीछे हटाने पर राजी हुए हैं। लेकिन इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी के एक पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए निशाना साधा है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ट्वीट साल 2013 का है, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे और केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी। ट्वीट में नरेंद्र मोदी ने 2013 में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर सवाल उठाते हुए मनमोहन सिंह सरकार पर सवाल उठाया था।

उन्होंने ट्वीट में लिखा था, "चीन अपनी सेना पीछे हटा रहा है, लेकिन मुझे ताज्जुब है कि भारतीय फौज अपनी ही जमीन पर पीछे क्यों हट रही है? हमें आखिर क्यों पीछे हटना चाहिए?"

शशि थरूर ने कहा प्रधानमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, "इस मामले (फौज के पीछे हटने) में मैं मोदी जी के साथ हूं। प्रधानमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।"

रणदीप सुरजेवाला ने पूछा- क्या आपके शब्द याद हैं

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा और ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी, क्या आपके शब्द याद हैं? क्या आपके शब्दों के कोई मायने हैं? क्या बताएंगे कि अब हमारी फोर्स हमारी सरजमीं से क्यों पीछे हट रही है? देश जवाब मांगता है।"

2013 में 10 किलोमीटर अंदर घुस आई थी चीनी सेना

बता दें साल 2013 में भी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा था और दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने थी। इसके बाद बातचीत में तनाव घटाने के लिए दोनों पक्षों में सहमति बनी और दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि लद्दाख के विवादित इलाके से फौज हटाई जाएगी। उस वक्त भारत ने कहा था कि चीनी सेना 15 अप्रैल, 2013 को भारतीय क्षेत्र के 10 किमी हिस्से में घुस आई और लद्दाख की देप्सांग घाटी में अपने टेंट खड़े कर दिए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशशि थरूररणदीप सुरजेवालामनमोहन सिंहचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं