लोकसभा चुनावः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा सरकार ने देश को बांटने का काम किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2019 16:43 IST2019-04-20T16:43:04+5:302019-04-20T16:43:04+5:30

Congress leader Priyanka Gandhi on Saturday attacked the BJP-led NDA government at the Centre, saying it had "betrayed" the faith of the people who had voted it to power | लोकसभा चुनावः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा सरकार ने देश को बांटने का काम किया

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी

Highlightsकांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर निशाना साधाउन्होंने युवाओं से वादा किया कि रोजगार के दो करोड़ अवसर सृजित किए जाएंगे

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि उसने उन लोगों के साथ विश्वासघात किया, जिनके वोट की बदौलत वह (भाजपा) सत्ता में आई थी।

प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि राजग सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, “यह मेरा देश है, ये पहाड़ियां मेरा देश है, उत्तर प्रदेश में गेहूं के खेत मेरा देश हैं। तमिलनाडु, गुजरात, पूर्वोत्तर मेरा देश है...लेकिन भाजपा सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया है।”

सत्ता में आई, उसने लोगों से विश्वासघात करना शुरू कर दिया

उन्होंने आरोप लगाया, “पांच साल पहले, एक सरकार (भाजपा नीत राजग) पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। हमारे देश के लोगों ने अपने पूरे विवेक के साथ उनमें अपना भरोसा जताया था। लेकिन जिस क्षण से वह सत्ता में आई, उसने लोगों से विश्वासघात करना शुरू कर दिया।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्होंने (भाजपा नीत सरकार ने) किसानों से उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि रोजगार के दो करोड़ अवसर सृजित किए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद, वे भूल गए कि उन्हें सत्ता में लेकर कौन आया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि वह (भाजपा) यह मानने लगी कि सत्ता उसके पास है और यह लोगों के पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस बात का पहला संकेत तब मिला, जब इसके (भाजपा के) अध्यक्ष ने कहा कि 15 लाख रुपये का वादा महज चुनाव की खातिर था। प्रियंका ने दावा किया, “उन्होंने (भाजपा अध्यक्ष ने) कहा कि यह एक जुमला था।”

अपने भाई राहुल गांधी के लिए यहां चुनाव प्रचार करने आईं प्रियंका ने कहा कि वह (राहुल) लोकतंत्र और भाषा एवं संस्कृति में अभिव्यक्ति में दिल से भरोसा करते हैं। उन्होंने अपने भाई, उनके जीवन, उनकी शिक्षा, अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और अपने पिता राजीव गांधी के बारे में भावुक भाषण भी दिया। 

Web Title: Congress leader Priyanka Gandhi on Saturday attacked the BJP-led NDA government at the Centre, saying it had "betrayed" the faith of the people who had voted it to power



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Kerala Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/kerala.