लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बरसे दिग्विजय सिंह, कहा- सिंधिया के चले जाने से फिर से जीवित हो गई कांग्रेस

By सुमित राय | Updated: August 24, 2020 06:58 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके जाने से कांग्रेस पार्टी फिर से जीवित हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि सिंधिया पार्टी छोड़ देंगे।उन्होंने कहा कि सिंधिया राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी के सबसे करीबी लोगों में से एक थे।इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सिंधिया को सबकुछ दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा और कहा कि उनके जाने से कांग्रेस पार्टी ग्वालियर-चंबल संभार में फिर से जीवित हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने सिंधिया पर स्वार्थ के लिए मध्यप्रदेश सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिंधिया को कांग्रेस ने क्या नहीं दिया।

ग्वालियर में दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा, "मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने सब कुछ दिया है, जो राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी के सबसे करीबी लोगों में से एक थे, जो कार्य समिति के सदस्य थे, पार्टी छोड़ देंगे और चले जाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "लोग कहते थे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के चले जाने से ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी। मैं कहता हूं कि उनके जाने के बाद कांग्रेस फिर से जीवित हो गई।"

दिग्विजय सिंह ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भी पार्टी पर हमला बोला और कहा कि धार्मिक आयोजनों में पंडाल लगाने की अनुमति नहीं है, लेकिन भाजपा के लोग पंडाल लगा सकते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा का हिंदुत्व क्या है।

दिग्विजय ने रविवार को ग्वालियर में सिंधिया के पुराने भाषणों के वीडियो जारी किए और कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास का एक प्लेटफॉर्म होता है। वह कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। राजनीति में भी कुछ मर्यादाएं होती हैं।

सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

मध्य प्रदेश सदस्यता अभियान 2020 में रविवार को बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य माधराव सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'मुख्यमंत्री पद कोई ताज या कुर्सी नहीं होती कमलनाथ जी, जनता की सेवा की बड़ी जिम्मेदारी होती है। आपने जनता से वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार किया। आप जनता से किये वादे पूरे करते तो हमें सड़कों पर नहीं उतरना होता।'

सिंधिया ने कहा, मैं और मेरे सहयोगी कभी कुर्सी के सेवक नहीं रहे। यदि मुझे कुर्सी का लालच होता तो जब उपमुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया था, उसे तभी स्वीकार कर लेता! मुझे जनता के लिये सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ना, कुर्सी से ज्यादा अहम लगा।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह