लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रायबरेली दौरा स्थगित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2019 12:49 IST

प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति दिल्ली में बैठकर नहीं, लखनऊ में शीला कौल के आवास को स्थाई निवास बनाकर करेगीं. वे सप्ताह में चार दिन लखनऊ में डेरा डालेंगी.

Open in App
ठळक मुद्दे14 से 16 अक्टूबर तक प्रियंका का दौरा प्रस्तावित था.हिंदीभाषी राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस रणनीति बनाने में जुटी है.

प्रियंका गांधी का रायबरेली दौरा स्थगित हो गया है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने के लिए इस हफ्ते कांग्रेस महासचिव की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होनी थी. 14 से 16 अक्टूबर तक प्रियंका का दौरा प्रस्तावित था.

प्रियंका गांधी डालेगीं यूपी में डेरा

हिंदीभाषी राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस रणनीति बनाने में जुटी है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश का प्रभार होने के बावजूद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इस रणनीति की केंद्र बिंदु में है. पार्टी सूत्र बताते है कि प्रियंका गांधी पहले उत्तर प्रदेश को पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर तैयार करने की कोशिश करेंगी और उसके बाद बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब जैसे उत्तर भारत के राज्यों में कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में दशकों से सत्ता से बाहर कांग्रेस अब सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में जुट गई है जिसके लिए प्रियंका गांधी ने राज्य के पुराने कांग्रेसी नेताओं को मार्ग दर्शन मंडल की श्रेणी में शामिल प्रदेश की बागडोर युवा नेताओं के हाथ में सौंप दी. दो बार के विधायक रहे अजय कुमार लल्लू को जहां उन्होंने राजबब्बर की जगह अध्यक्ष नियुक्त किया वहीं, 12 महासचिव, 4 उपाध्यक्ष, 18 सलाहकार समिति के सदस्य और 8 कार्यकारी दल गठित कर दिए.

यह कार्यकारी दल क्षेत्रवार प्रदेश को बांट कर अपने-अपने क्षेत्र के लिए रणनीति बनाने का काम करेगें जिसकी निगरानी स्वयं प्रियंका गांधी करेगीं. प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति दिल्ली में बैठकर नहीं, लखनऊ में शीला कौल के आवास को स्थाई निवास बनाकर करेगीं. वे सप्ताह में चार दिन लखनऊ में डेरा डालेंगी.

पार्टी सूत्र बताते है कि पिछले एक सप्ताह में प्रियंका गांधी ने प्रदेश के नेताओं को बुलाकर सात से अधिक बैठकें कीं और उसके बाद यह कदम उठाया. बैठक के दौरान प्रियंका ने साफ किया कि 2022 में कांग्रेस को हर कीमत पर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना है और उसी दिशा में पंचायत स्तर से जिला और जिले से राज्य तक संगठन को पहले खड़ा किया जाए जिसके लिए हर मुद्दे पर कांग्रेस की मौजूदगी सुनिश्चित करनी जरूरी है.

टॅग्स :प्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह