CM अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला, लाठी-डंडों से लैस थे करीब 100 लोग

By भाषा | Updated: February 8, 2019 17:26 IST2019-02-08T17:26:33+5:302019-02-08T17:26:33+5:30

यह घटना उस वक्त हुई, जब केजरीवाल 25 अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों का उदघाटन करने के लिए आज बाहरी दिल्ली क्षेत्र में गए थे।

CM Arvind Kejriwal's car attacked in Narela, no casualties: Official | CM अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला, लाठी-डंडों से लैस थे करीब 100 लोग

CM अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला, लाठी-डंडों से लैस थे करीब 100 लोग

दिल्ली के नरेला इलाके में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर शुक्रवार (8 फरवरी) को लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। 

उन्होंने बताया कि करीब 100 लोगों के एक समूह ने केजरीवाल की कार रोकने की कोशिश की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब केजरीवाल 25 अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों का उदघाटन करने के लिए आज बाहरी दिल्ली क्षेत्र में गए थे।

Web Title: CM Arvind Kejriwal's car attacked in Narela, no casualties: Official

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे