छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना शुरू, सरकार खरीदेगी दो रुपए किलो की दर से गोबर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2020 15:48 IST2020-07-20T15:48:08+5:302020-07-20T15:48:08+5:30
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली उत्सव के अवसर पर 'गोधन न्याय योजना' की शुरुआत की और रायपुर में समारोह में भाग लिया। गोधन न्याय योजना के तहत हर गांव में गोठान समिति और स्वयंसेवी समूह बनाए जाएंगे। लोगों से 2रु./किलो के हिसाब से गोबर खरीदा जाएगा।

इस योजना के तहत सरकार पशुपालकों से दो रुपए किलो की दर से गोबर खरीदेगी और फिर उससे जैविक खाद तैयार किया जाएगा। (photo-ani)
रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली उत्सव के अवसर पर 'गोधन न्याय योजना' की शुरुआत की और रायपुर में समारोह में भाग लिया।
गोधन न्याय योजना के तहत हर गांव में गोठान समिति और स्वयंसेवी समूह बनाए जाएंगे। लोगों से 2रु./किलो के हिसाब से गोबर खरीदा जाएगा। गोबर से बनने वाली वस्तुओं का निर्माण किया जाएगा, प्रमुख रूप से वर्मी खाद 8रु./किलो के हिसाब से सरकार द्वारा खरीदी जाएगी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव की उम्मीद से प्रदेश में गोधन न्याय योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य सरकार पशुपालकों से दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद करेगी जिससे जैविक खाद तैयार किया जायेगा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
देश में अपनी तरह की पहली गोधन न्याय योजना की शुरुआत आज से छत्तीसगढ़ में हुई
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि देश में अपनी तरह की पहली गोधन न्याय योजना की शुरुआत आज से छत्तीसगढ़ में हुई। लोक पर्व हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांकेतिक रूप से गोबर खरीद कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार पशुपालकों से दो रुपए किलो की दर से गोबर खरीदेगी और फिर उससे जैविक खाद तैयार किया जाएगा।
Chhattisgarh: Chief Minister Bhupesh Baghel launches ‘Godhan Nyay Yojana’ on the occasion of Hareli festival and participates in the celebrations, in Raipur. pic.twitter.com/n0H0XxUNbd
— ANI (@ANI) July 20, 2020
अधिकारियों के अनुसार इस योजना का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषि लागत में कमी और भूमि की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी करना है। उन्होंने बताया कि इस योजना से पर्यावरण में सुधार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी बड़े बदलाव की उम्मीद है।
गोधन न्याय योजना से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को नए साल के पहले त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि यह योजना संकट के समय किसानों और पशुपालकों के लिए वरदान साबित होगी और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के संजीवनी बनेगी।
#WATCH: Chief Minister Bhupesh Baghel does stilt walking at the launch of ‘Godhan Nyay Yojana’ on the occasion of Hareli festival, in state capital Raipur. pic.twitter.com/xJn0FTXyaS
— ANI (@ANI) July 20, 2020