लाइव न्यूज़ :

भूपेश बघेल का बड़ा बयान, जोगी-मायावती के गठबंधन में केंद्र और रमन सिंह सरकार की बड़ी भूमिका

By भाषा | Updated: October 7, 2018 13:32 IST

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने के मायावती के फैसले के बाद अब कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि ‘मायावती के हाथ बंधे हुए हैं’

Open in App

दिग्विजय सिंह के एक बयान का हवाला देकर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने के मायावती के फैसले के बाद अब कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि ‘मायावती के हाथ बंधे हुए हैं’ और छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की पार्टी एवं बसपा के बीच गठबंधन कराने में केंद्र और राज्य सरकार की बड़ी भूमिका रही।

बघेल ने यह भी दावा किया कि जोगी की पार्टी ‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)’ और बसपा के बीच गठबंधन से कांग्रेस की संभावनाओं को कोई झटका नहीं लगा है। उन्होंने ‘भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ जोगी का मामला रमन सिंह सरकार के हाथ में है। केंद्र सरकार के हाथ में सीबीआई और ईडी है। मायावती के हाथ बंधे हुए हैं। गठबंधन कराने में केंद्र एवं राज्य सरकार की बड़ी भूमिका रही है।’’

बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि बसपा छत्तीसगढ़ में भाजपा के सहयोगी दल के रूप में सामने आई है। उनके इस बयान से कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि मायावती को डर है कि अगर वो भाजपा के खिलाफ गईं तो ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां उनके खिलाफ चल रहे मामले में तेजी ला सकती हैं जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इस पर मायावती ने सिंह को ‘‘भाजपा का एजेंट’’ करार दे दिया था और मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में कांग्रेस से किसी भी तरह के गठबंधन की संभावनाओं को ही खारिज कर दिया था। मायावती इससे पहले ही छत्तीसगढ़ में जोगी की पार्टी के साथ गठबंधन कर चुकी थीं। बसपा के अलग चुनाव लड़ने की पृष्ठभूमि में ही गत शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी जिसमें चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

जोगी और बसपा के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा, ‘‘बसपा पिछली बार 90 सीटों पर लड़ी तो चार फीसदी वोट मिले थे। अब तो वह 35 सीटों पर लड़ेगी। ऐसे में वह पूरी तरह से सिमट जाएगी।’’ इस गठबंधन से कांग्रेस के नुकसान की अटकलें खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो आधार बसपा का है, वही जोगी का आधार है। इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है।’’

जोगी पर निशाना साधते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जब जोगी कांग्रेस में थे तो जननेता थे, लेकिन निकलने के बाद उनकी हालत पतली हो चुकी है। अब वह जीतने के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस को हराने के लिए लड़ रहे हैं। जनता इस बात को अच्छी तरह जानती है।’’गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों मे विधानसभा चुनाव होंगे।

   

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं