पटना के प्रतिबंधित इलाके में CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में तेजस्वी यादव पर केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 01:16 IST2019-12-23T01:16:52+5:302019-12-23T01:16:52+5:30

शनिवार को तेजस्वी यादव ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के खिलाफ पटना में महागठबंधन रैली में भाग लिया और प्रदर्शनकारियों की भीड़ का नेतृत्व किया, जो नए कानून के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

Case filed against Tejashwi Yadav for demonstrating against CAA in banned area of ​​Patna | पटना के प्रतिबंधित इलाके में CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में तेजस्वी यादव पर केस दर्ज

राजद द्वारा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के खिलाफ "बिहार बंद" का आह्वान किया गया था।

Highlightsतेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।राजद द्वारा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के खिलाफ "बिहार बंद" का आह्वान किया गया था।

पटना पुलिस ने रविवार को राज्य की राजधानी के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिहार बंद के दौरान नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव समेत राजद के कई नेताओं पर केस दर्ज किया है।  

बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, पुलिस ने कहा, "राजद द्वारा कल बुलाए गए बिहार बंद के दौरान पटना में डाक बंगला चौराहे पर हंगामा हुआ। यही वजह है कि तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि शनिवार को तेजस्वी यादव ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के खिलाफ पटना में महागठबंधन रैली में भाग लिया और प्रदर्शनकारियों की भीड़ का नेतृत्व किया, जो नए कानून के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

राजद द्वारा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के खिलाफ "बिहार बंद" का आह्वान किया गया था। भारत बंद के बाद, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और शहर में कई जगहों पर वाहनों को कुछ समय के लिए रोक दिया। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न से भागकर हिंदुओं, सिखों, जैनियों, पारसियों, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता प्रदान करता है। 

Web Title: Case filed against Tejashwi Yadav for demonstrating against CAA in banned area of ​​Patna

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे