लाइव न्यूज़ :

सैफुद्दीन सोज की नजरबंदी पर बोलीं प्रियंका गांधी, कहा- उनके साथ कैदी जैसा व्यवहार कर रही है बीजेपी

By सुमित राय | Updated: August 6, 2020 14:01 IST

हाल ही में कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का मीडिया में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोज कह रहे हैं कि वो अभी भी नजरबंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज की कथित नजरबंदी का मामला बढ़ता जा रहा है।राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी ने भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है।प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी सैफुद्दीन सोज के साथ कैदी सा व्यवहार करके लोकतंत्र को कुचल रही है।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज की कथित नजरबंदी का मामला बढ़ता जा रहा है और इसको लेकर राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी ने भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी सैफुद्दीन सोज के साथ कैदी सा व्यवहार करके लोकतंत्र को कुचल रही है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "सैफुद्दीन सोज साहब ने भारतीय लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी सा व्यवहार करके भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है।" प्रियंका ने आगे लिखा, " जम्मू-कश्मीर में एक साल से तानाशाही कायम है। मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।"

राहुल गांधी ने कहा- अवैध हिरासत नुकसानदेह

सैफुद्दीन सोज की नजरबंदी के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिना किसी आधार के राजनेताओं की अवैध हिरासत हमारे राष्ट्र को नुकसान पहुंचाती है। सैफुद्दीन सोज को रिलीज किया जाना चाहिए।

सैफुद्दीन का वीडियो सामने आने बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का मीडिया में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोज कह रहे हैं कि वो अभी भी नजरबंद हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस उन्हें घर से कहीं जाने नहीं दे रही है। उन्होंने अपनी बात मीडिया के जरिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाने की बात कही है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह