लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में एक से दो दिन में बीजेपी बनाएगी सरकार, शिवराज सिंह चौहान या नरेंद्र सिंह तोमर, सीएम कुर्सी पर बना सस्पेंस

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2020 12:50 IST

कमलनाथ के अपने इस्तीफे के ऐलान के पहले कहा, पिछले 15 महीने का काम गिनाकर बीजेपी को कोस रहे हैं सीएम कमलनाथ। अपने सरकार को अस्थिर करने का बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती थी कि राज्य सरकार अच्छा काम करे।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने कहा- भाजपा ने मध्य प्रदेश के लोगों को धोखा दिया है। बीजेपी मध्य प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर आज (20 मार्च) विधायक दल की बैठक करने वाली है। 

भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का गिरना लगभग तय है। कमलमाथ ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है, 'मैं आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा दूंगा।' कमलनाथ के इस्तीफे के बाद बीजेपी अगले एक से दो दिन में सरकार बना लेगी। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर सस्पेंस बना हुआ है। 

लोकमत संवाददाता के अनुसार शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ इस बार सीएम पद के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नरोत्म मिश्रय का भी नाम शामिल है। हालांकि शिवराज सिंह चौहान तो विधायक दल का नेता चुना जाना तय है। बीजेपी मध्य प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर आज (20 मार्च) विधायक दल की बैठक करने वाली है। 

कमलनाथ के अपने इस्तीफे के ऐलान के पहले कहा, पिछले 15 महीने का काम गिनाकर बीजेपी को कोस रहे हैं सीएम कमलनाथ। अपने सरकार को अस्थिर करने का बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती थी कि राज्य सरकार अच्छा काम करे।

कमलनाथ ने कहा, 15 महीने में हमारे ऊपर किसी प्रकार के घोटाले या भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं। प्रदेश की जनता ने देखा कि इतने महीने में क्या हुआ है। विकास के पथ पर ना हम रुकेंगे झुकेंगे। 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के त्यागपत्र देने से सियासी संकट पैदा हुआ है। इनमें से छह के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिए हैं जबकि अन्य 16 के इस्तीफे अब तक मंजूर नहीं हुए हैं। यदि इन 16 बागी विधायकों में से कम से कम 13 बागी विधायक कांग्रेस के पक्ष में होते तो उनकी सरकार बच सकती थी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहाननरेन्द्र सिंह तोमर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह