लाइव न्यूज़ :

BJP का हमला, पिता और चाचा को पर धकेल मायावती के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं अखिलेश

By भाषा | Updated: September 6, 2018 17:38 IST

उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि बीजेपी विरोधी गठबंधन करने के लिए अखिलेख ने बसपा सुप्रीमो के सामने समर्पण कर दिया है ।

Open in App

लखनऊ, 6 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ तो पारिवारिक गठबंधन निभा नहीं पा रहे हैं और भाजपा विरोधी राजनीतिक गठबंधन बनाने की बात कह रहे हैं । 

उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा, 'जिन व्यक्तियों ने उन्हें अखिलेश पाल-पोसकर राजनीति में खड़ा किया, उन्हीं से अखिलेश को खतरा हो गया है । इस सोच के चलते वह किसी अन्य दल से गठबंधन कैसे कर पाएंगे ?' 

उन्होंने कहा कि आज अखिलेश की राजनीति में जो हैसियत है, वह उनके पिता और चाचा की बदौलत ही है जिन्होंने सपा की स्थापना कर उसे आगे बढ़ाया। 

प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश ने पहले तो अपने पिता से पार्टी का नेतृत्व छीना और अब उनकी घोर उपेक्षा भी कर रहे हैं। अपने पुत्र की कारगुजारियों से बेहद दुखी होकर मुलायम को सार्वजनिक मंच से कहना पड़ा कि आज उनका कोई सम्मान नहीं करता, शायद मरने के बाद करे ।

उन्होंने कहा कि इस बयान से ही साबित हो जाता है कि मुलायम किस पीड़ा से गुजर रहे हैं। मुलायम ही अखिलेश को राजनीति में लाए थे और पार्टी में तमाम बड़े नेताओं को किनारे करके मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था । 

चंद्रमोहन ने कहा कि बीजेपी विरोधी गठबंधन करने के लिए अखिलेख ने बसपा सुप्रीमो के सामने समर्पण कर दिया है। बसपा के शासनकाल में मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने सपा समर्थकों पर काफी जुल्म ढहाए थे। इसी जुल्म का विरोध करने के लिए मुलायम को सपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरना पड़ा था। अखिलेश ने भी अपने मुख्यमंत्रित्वकाल के दौरान अपनी कथित नाकामियों का ठीकरा मायावती की सरकार पर ही फोड़ा था।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज अखिलेश अपने पिता और चाचा को हाशिए पर धकेलकर मायावती के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। इसके बावजूद मायावती अखिलेश को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। खुद वह अपने बयान में अखिलेश को राजनीतिक रूप से अपरिपक्व कह चुकी हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं