लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद ने राहुल गांधी को दी चुनौती, कहा- गेहूँ और धान के पौधे पहचानकर दिखा दें तो करूंगा ये काम

By भाषा | Updated: July 3, 2018 20:56 IST

सांसद ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों की ऋण माफी, गन्ना किसानों के भुगतान, रिकार्ड गेहूं-धान तथा आलू की खरीद तथा किसानों के हित में अनेक निर्णयों के मद्देनजर प्रदेश में ऋषि- कृषि परम्परा सम्मेलन आयोजित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्मानित करेगा।

Open in App

लखनऊ, तीन जुलाई :भाषा: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने आज कहा कि प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार किसान हितैषी सरकार है तथा 2022 तक किसानों की समृद्धि के लिए उनकी आय में दोगुना वृद्धि के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

उन्होंने आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह गेहूं, धान, ज्वार, के पौधों को पहचान लें तो वह भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष होने के नाते उनके कार्यालय जाकर उनका स्वागत करेंगे।

सांसद ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों की ऋण माफी, गन्ना किसानों के भुगतान, रिकार्ड गेहूं-धान तथा आलू की खरीद तथा किसानों के हित में अनेक निर्णयों के मद्देनजर प्रदेश में ऋषि- कृषि परम्परा सम्मेलन आयोजित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्मानित करेगा।

उन्होंने कहा कि कृषि इस देश में व्यवसाय नहीं, बल्कि भारत के लोगों की जीवनधारा है। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि किसानों का सामाजिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक विकास राष्ट्र की समृद्धि के लिए नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश का संसदीय इतिहास खेत-खलिहान से होकर गुजरेगा, शासन व प्रशासन को इसका अहसास करा दिया गया है कि भारत की राजधानी दिल्ली तथा प्रदेशों की राजधानी में होने वाले निर्णय अब खेत खलिहान से होंगे।

मस्त ने कहा कि किसान संवाद कार्यक्रम के माध्यम से देश के किसानों की खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री मोदी बहुत जल्द स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने जा रहे हैं। सरकार ने भेड़ पालन के लिए 10 भेड़ पर एक लाख तथा 100 भेड़ पर 10 लाख रुपये देने का निर्णय किया है। पशुपालन व फलदार वृक्ष लगाने जैसी अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जो किसानों की आय को दोगुना करने में मदद करेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह गेहूं, धान, ज्वार, के पौधों को पहचान लें तो वह भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष होने के नाते उनके कार्यालय जाकर उनका स्वागत करेंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया