लाइव न्यूज़ :

मोदी-शाह के गुजरात में खोखली हो रही है BJP, निकाय चुनाव में एक चौथाई का नुकसान

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 19, 2018 17:48 IST

बीजेपी अपने पिछले चुनाव की 60 नगर महापालिकाओं में कब्जा जमाने के बजाए 45 नगर महापालिकाओं पर सिमटी नजर आ रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 फरवरीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह के घर गुजरात में पार्टी खोखली होती जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी हालिया बहरीन यात्रा के दौरान कहा, "गुजरात में बीजेपी बस बच के निकली है।" इसके पीछे उन्होंने बीते साल के आखिरी महीने में आए विधानसभा चुनाव परिणामों को अधार बनाया था। आज (सोमवार) गुजरात के निकाय चुनाव के परिणाम में उनके बयान को उसी तरह पुष्ट करते हैं, जैसे विधानसभा चुनाव परिणाम।

दिसंबर 2017 में आए गुजरात विधानसभा परिणाम में बीजेपी 99 सीटों पर सिमट गई थी। गुजरात में बीजेपी के साथ बीते 22 सालों के कार्यकाल में पहली बार हुआ जब 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी को साल 1995 में 121, 1998 में 119, 2002 में 127, 2007 में 117, 2012 में 119 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

सोमवार आए निकाय चुनाव परिणामों में यही परिपाटी आगे बढ़ती नजर आई। बीजेपी अपने पिछले चुनाव की 60 नगर महापालिकाओं में कब्जा जमाने के बजाए 45 नगर महापालिकाओं पर सिमटी नजर आ रही है। सीधे तौर पर एक चौथाई का नुकसान होता दिख रहा है। 

ऐसे में एक बार हालिया प्रमुख प्रदशों के निकाय चुनावों के परिणामों को भी देखना चाहिए। ऐसे में जब हम महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का रुख करते हैं तो एकदम उलट तस्वीर नजर आती है। बीजेपी शासित इन दोनों ही राज्यों में पार्टी ने निकाय चुनाव में डंका बजा दिया था। नीचे ग्राफिक्स पर एक नजर डालें-

बीजेपी के हाथ से 15 नगर महापालिकाएं खिसक गई हैं। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर में बीजेपी ने 28 में 27 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया है। जबकि विधानसभा चुनावों में यहां पर कांग्रेस की आशा पटले ने बीजेपी के नारायण पटेल को करीब 19000 वोटों से हराया था।तब ऐसा माना गया कि मोदी के गृहनगर में भी बीजेपी विरोधी लहर उठ गई है लेकिन निकाय चुनाव इसकी गवाही नहीं देते।

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है