शरद पवार से मिले भाजपा नेता हर्षवर्द्धन पाटिल, विजयसिंह मोहिते, गुफ्तगु करते दिखे और मंच साझा किए

By भाषा | Updated: December 25, 2019 16:32 IST2019-12-25T16:32:26+5:302019-12-25T16:32:26+5:30

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मोहिते पाटिल का बेटा 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गया था। वहीं हर्षवर्द्धन पाटिल पहले कांग्रेस में थे और अब भाजपा नेता हैं। अक्टूबर में हुआ विधानसभा चुनाव वह हार गए थे। वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की सालाना महासभा में तीनों नेता गुफ्तगु करते दिखे। पवार इस संस्थान के अध्यक्ष हैं।

BJP leaders Harshvardhan Patil, Sharad Pawar, Vijay Singh Mohite, met Guftagu and shared the stage | शरद पवार से मिले भाजपा नेता हर्षवर्द्धन पाटिल, विजयसिंह मोहिते, गुफ्तगु करते दिखे और मंच साझा किए

लोकसभा चुनाव से पहले मोहिते पाटिल के बेटे रंजीत सिंह मोहिते भाजपा में शामिल हो गए थे।

Highlightsराकांपा नेता अजीत पवार भी कार्यक्रम में हर्षवर्द्धन पाटिल से बातचीत करते नजर आए। पवार से बातचीत के बारे में पूछने पर हर्षवर्द्धन पाटिल ने कहा कि उनके बीच राजनीति पर कोई बात नहीं हुई, उन्होंने बस कृषि संबंधी मुद्दों पर बात की।

राकांपा के दिग्गज नेता विजय सिंह मोहिते पाटिल और भाजपा के नेता हर्षवर्द्धन पाटिल बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ एक मंच पर नजर आए।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मोहिते पाटिल का बेटा 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गया था। वहीं हर्षवर्द्धन पाटिल पहले कांग्रेस में थे और अब भाजपा नेता हैं। अक्टूबर में हुआ विधानसभा चुनाव वह हार गए थे। वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की सालाना महासभा में तीनों नेता गुफ्तगु करते दिखे। पवार इस संस्थान के अध्यक्ष हैं।

राकांपा नेता अजीत पवार भी कार्यक्रम में हर्षवर्द्धन पाटिल से बातचीत करते नजर आए। शरद पवार से बातचीत के बारे में पूछने पर हर्षवर्द्धन पाटिल ने कहा कि उनके बीच राजनीति पर कोई बात नहीं हुई, उन्होंने बस कृषि संबंधी मुद्दों पर बात की। लोकसभा चुनाव से पहले मोहिते पाटिल के बेटे रंजीत सिंह मोहिते भाजपा में शामिल हो गए थे। माना जाता है कि इसके बाद पवार के साथ उनके संबंधों में खटास आ गई थी। 

Web Title: BJP leaders Harshvardhan Patil, Sharad Pawar, Vijay Singh Mohite, met Guftagu and shared the stage

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे