लाइव न्यूज़ :

इस साल बीजेपी को मिला कांग्रेस से 15 गुना ज्यादा चंदा, रकम में हो सकती है और बढ़ोत्तरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2018 08:43 IST

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने इस साल चंदे के रूप में 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई थी। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने चंदे से महज 26 करोड़ रुपये जुटाए।

Open in App

साल 2017-18 में भारतीय जनता पार्टी को मिली चंदे की राशि कांग्रेस से 15 गुना ज्यादा है। इसका खुलासा चुनाव आयोग को सौंपी गई बीजेपी की हालिया कॉन्ट्रीब्यूशन रिपोर्ट में हुआ है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने इस साल चंदे के रूप में 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई थी। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने चंदे से महज 26 करोड़ रुपये जुटाए। दोनों राजनीतिक पार्टियों के आय का अंतर बड़ी तस्वीर बयां कर रहा है।

बढ़ सकती है रकम

गौरतलब है कि यह सिर्फ कॉन्ट्रीब्यूशन रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया आंकलन है। दोनों राजनीतिक दलों के सालाना ऑडिट अकाउंट में यह राशि और बढ़ सकती है। एक अनुमान के मुताबिक बीजेपी की इस साल चंदे से प्राप्त आय 1000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाएगी। दोनों पार्टियों ने अभी तक अपनी बैलेंस सीट दाखिल नहीं की है।

पार्टियों को कहां से हुई आय

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 144 करोड़ से अधिक रकम मिली है। इसके अलावा बिड़ला जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट ने बीजेपी को 12 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए हैं वहीं कांग्रेस को महज 1 करोड़ रुपये दिए। मुरुगप्पा ग्रुप के ट्रायंफ इलेक्टोरल ट्रस्ट से बीजेपी और कांग्रेस को 1-1 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके अलावा बीजेपी के बड़े दानकर्ताओं में कैडिला हेल्थकेयर, माइक्रो लैब्स, सिप्ला, एलेंबिक फार्मास्युटिकल्स और महावीर मेडकेट हैं।

कांग्रेस की आय में गिरावट

2014 में बीजेपी सत्ता में आई थी उस वक्त उसकी योगदान राशि 673 करोड़ रुपये थे जो 2016-17 में 53 प्रतिशत बढ़कर 1,037 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान कांग्रेस की आय 598 करोड़ रुपये से 62 प्रतिशत घटकर 225.36 करोड़ रह गई। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने आय के मामले में अन्य दलों के काफी पीछे छोड़ दिया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

राजनीति अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए