गुजरात में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, हिमाचल में बीजेपी आगे
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 09:18 IST2017-12-18T09:03:48+5:302017-12-18T09:18:42+5:30
गुजरात में कुल 182 और हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधान सभा सीटें हैं।

गुजरात में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, हिमाचल में बीजेपी आगे
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। शुरुआती रुझान के अनुसार सोमवार (18 दिसंबर) नौ बजे तक गुजरात की कुल 182 सीटों में से बीजेपी 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 74 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर अन्य पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल में भी एक सीट पर अन्य पार्टी का उम्मीदवार आगे चल रहा है।
गुजरात में कुल 182 विधान सभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 92 सीटें जीतनी होंगी। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 सीटें हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए 49 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। गुजरात में 22 सालों से बीजेपी का सरकार है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। हिमाचल प्रदेश में पिछले ढाई दशकों से बीजेपी और कांग्रेस हर पाँच साल पर सत्ता बदलती रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गृह प्रदेश होने के कारण पार्टी के लिए गुजरात चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में जमकर प्रचार किया। कांग्रेस को दलित नेता जिग्नेश मेवानी, ओबीसी नेता कल्पेश ठाकूर और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का समर्थन प्राप्त रहा।