लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, संबित पात्रा ने कहा- राहुल जी क्या रणनीति है

By भाषा | Updated: April 21, 2020 14:30 IST

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि जिस वाहन को भोजन वितरित करने की अनुमति दी गई थी, उसका इस्तेमाल कथित तौर पर शराब की बिक्री के लिए किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर शराब तस्करी में पकड़े जाने पर निशाना साधा है।भाजपा नेताओं ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर होता है।

नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर शराब तस्करी में पकड़े जाने को लेकर विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर होता है।

इसके बाद भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संगठन के राहत कार्यो को ‘बदनाम’ करने का प्रयास एक साजिश के तहत किया जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि जहां भाजपा के लाखों कार्यकर्ता देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने में व्यस्त हैं, वहीं कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में महंगी शराब की तस्करी कर रहे हैं।

संबित पात्रा ने ट्वीट किया, ‘‘ यह कांग्रेस का चरित्र है। राहुल जी क्या रणनीति है।’’ भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रोहित चहल ने ट्वीट किया कि जिस वाहन को भोजन वितरित करने की अनुमति दी गई थी, उसका इस्तेमाल कथित तौर पर शराब की बिक्री के लिए किया जा रहा है।

चहल का कहना है कि कांग्रेस की युवा शाखा के दो पदाधिकारी पकड़े गए। कांग्रेस के बीवी श्रीनिवास ने इन आरोपों पर कहा, ‘‘हमारा अपराध यह है कि हम लाखों लोगों को भोजन और दवा पहुंचा रहे हैं।’’

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्राकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह