कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, जानिए किसे मिला मौका
By भारती द्विवेदी | Updated: April 8, 2018 23:37 IST2018-04-08T23:37:26+5:302018-04-08T23:37:26+5:30
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बस एक महीना बचा है।

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, जानिए किसे मिला मौका
नई दिल्ली, 8 अप्रैल: 12 मई को कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। सारी पार्टियों ने इस चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। समिति ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टार और के एस ईश्वरप्पा क्रमश : हुबली धारवाड़ सेंट्रल और शिमोगा विधानसभा क्षेत्रों से चुनावी मैदान में उतरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने आज रात मुलाकात करके उम्मीदवारों के नाम तय किए। वरिष्ठ पार्टी नेता जे पी नड्डा ने समिति की बैठक के बाद 72 उम्मीदवारों के नाम जारी किये। भाजपा ने अपने लोकसभा सदस्य बी श्रीरामुलू को भी चुनावी मैदान में उतारा है।
BJP announces the first list of 72 candidates for #KarnatakaElections2018. pic.twitter.com/V19Gro7wzT
— ANI (@ANI) April 8, 2018
उन 72 उम्मीदवारों के नाम, जिन्हें पहले लिस्ट में मौका मिला है-
1. निप्पानी- शशिकला जॉली
2. अठानी- लक्ष्मण सेवाड़ी
3. कागवाड़- बी.गौड़ा
4. कुड़ाची (सुरक्षित)- पी. राजीव
5. रायबग (सुरक्षित)- दुर्योधन आईहोले
6. हुकेरी- उमेश कट्टी
7. अरभावी- बालाचंद्रा जे.
8. बेलागांव (ग्रामीण)- संजय पाटिल
9. बाईहोंगल- डॉ. विश्वासनाथ पाटिल
10. सौदत्ती यल्लाम्मा- आनंद विश्वनाथ मम्मानी
11. मुढोल (सुरक्षित)- गोविंद करजोल
12. मुड्डेबिहाल - एस पाटिल नादाहाली
13. बब्लेश्वर- विजूगौड़ा पाटिल
14. बिजापुर सिटी- बासवाना पाटिल
15. सिन्डगी- रमेश भूसनौर
16. अफजलपुर- मल्लिकयाह् गुट्टेदार
फिलहाल कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में बीएस येदियुरप्पा को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।