बिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2025 16:27 IST2025-07-14T16:25:19+5:302025-07-14T16:27:25+5:30

बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर 2025 में होने जा रहा है और बीजेपी की परंपरागत सीट पर रुपेश पाण्डेय टिकट की दौड़ में आगे चल रहे हैं।

Bihar vidhan sabha Election 2025 Rupesh Pandey polls hat-trick for BJP on Bagaha seat | बिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

file photo

Highlightsबगहा सीट की बात करते तो पिछले 15 साल में एनडीए का कब्जा रहा है। 2 बार बीजेपी और एक बार जदयू प्रत्याशी ने बाजी मारी है।

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित बगहा विधानसभा सीट पर कई दावेदार है। भारतीय जनता पार्टी यहां से लगातार दो बार चुनाव जीत दर्ज की है। इस सीट पर कई की नजर हैं। लेकिन बिहार के चंपारण के रहने वाले युवा बिजनेसमैन रुपेश पाण्डेय सबसे आगे चल रहे हैं। आपको बता दें कि पांडे विधान परिषद चुनाव के समय से ही चर्चा में हैं। कुछ माह पहले तिरहुत स्नातक क्षेत्र विधान परिषद की सीट पर चुनाव हुआ था। रुपेश पाण्डेय इस सीट पर सबसे आगे चल रहे थे लेकिन किसी कारणवश नाम वापस ले लिया। सीट भाजपा सहयोगी जदयू कोटे में चला गया।

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर 2025 में होने जा रहा है और बीजेपी की परंपरागत सीट पर रुपेश पाण्डेय टिकट की दौड़ में आगे चल रहे हैं। बगहा सीट की बात करते तो पिछले 15 साल में एनडीए का कब्जा रहा है। 2 बार बीजेपी और एक बार जदयू प्रत्याशी ने बाजी मारी है। बीजेपी 2025 में हैट्रिक लगाने की फिराक में है। इस सबसे बीच बड़ी बात है कि रुपेश पाण्डेय की नजर इस सीट पर है

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में इंडस्टी लगाने जा रहे हैं रुपेश पाण्डेय

रुपेश पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जदयू या चिराग पासवान की पार्टी से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से टिकट लेकर मैदान में उतर सकते हैं। रुपेश पाण्डेय बिहार के युवाओं के लिए काफी कुछ करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उनका प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा काम करने का है। रुपेश पाण्डेय बिहार में इंडस्टी लगाने जा रहे हैं। उनके इस प्रयास से बिहार में तमाम रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Web Title: Bihar vidhan sabha Election 2025 Rupesh Pandey polls hat-trick for BJP on Bagaha seat

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे