लाइव न्यूज़ :

BJP के खिलाफ महागठबंधन, दुल्हे के बिना बैंड, बाजा, बारात की तरह: अब्बास नकवी

By भाषा | Updated: July 30, 2018 02:00 IST

महागठबंधन इस तरह का है कि बैंड, बाजा और बारात तैयार है लेकिन दुल्हा गायब है। प्रधानमंत्री पद पर दावा करने वाले करीब दो दर्जन उम्मीदवार हैं।

Open in App

मुंबई, 30 जुलाई: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ प्रस्तावित महागठबंधन बिना दुल्हे के 'बैंड, बाजा, बारात की तरह है।' बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वेकेंसी नहीं है।

उन्होंने कहा, 'महागठबंधन इस तरह का है कि बैंड, बाजा और बारात तैयार है लेकिन दुल्हा गायब है। प्रधानमंत्री पद पर दावा करने वाले करीब दो दर्जन उम्मीदवार हैं।' सपा, बसपा, राजद जैसी पार्टियां अन्य दलों के साथ मिलकर 2019 के आम चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए एक मोर्चा बनाने की योजना बना रही हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा, 'कांग्रेस ने पहले घोषणा की कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। बहरहाल, 12 घंटे के अंदर उन्होंने उनका नाम वापस ले लिया। यह इस तरह की पहली घटना थी जिसमें कांग्रेस ने (गांधी का नाम) वापस किया है। यह नामांकन से पहले ही वापस ले लिया गया।'

सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि राजनीति में स्थायी दोस्ती या नाराजगी नहीं होती है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने ‘नो एंट्री’ का बोर्ड नहीं लगाया हुआ है। नकवी ने कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने की घटनाओं को सांप्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'पीट-पीट कर हत्या करना संगीन जुर्म है। दुर्भायग्य से जब ऐसी चीजों का राजनीतिकरण होता है, आपराधिक घटना को सांप्रदायिक रंग दिया जाता है तब इन कृत्यों में शामिल अपराधियों को सामाजिक संरक्षण मिलता है।’’ 

उन्होंने कहा कि अपराध अपराध होता है। अपराध को सांप्रदायिकता से नहीं मिलाएं और ऐसे जघन्य अपराधों को सांप्रदायिक चीजों के तौर पर पेश नहीं करें। अपराध का धर्म या जाति नहीं होती है। 'तीन तलाक' को 'खराब परंपरा' बताते हुए नकवी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा इस चलन को असंवैधानिक घोषित करने के बाद से विभिन्न एजेंसियों को कम से कम 1000 ऐसे मामले रिपोर्ट हुए हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है