लाइव न्यूज़ :

SC/ST ऐक्ट विवाद के बाद बोले अमित शाह- कभी आरक्षण खत्म नहीं करेगी BJP, विपक्ष है 10 लोगों की मौत का जिम्मेदार

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 4, 2018 20:50 IST

नुसूचित जाति/जन जाति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 2 अप्रैल को भारत बंद किया गया था। तब से लेकर 4 अप्रैल तक इसका असर देखने को मिला।

Open in App

बेंगलुरु, 4 अप्रैलः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दलित संगठन द्वारा किए गए 'भारत बंद' के दौरान हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला है। उन्होंने इस हिंसा में 10 लोगों की हुई मौतों का जिम्मेदार भी विपक्ष को ठहराया। साथ ही साथ आरक्षण को खत्म न करने की बात कही।

उन्होंने कहा 'जब हमने घोषणा की कि हम रिव्यू पिटीशन दायर करेंगे, फिर क्यों कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने 'भारत बंद' का ऐलान किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान 10 लोगों की गई जानों की जिम्मेदार विपक्षी पार्टियां ही है। बीजेपी सरकार न तो आरक्षण को हटाएगी और न ही किसी को भी इसे खत्म करने देगी।'

इससे पहले मंगलवार को अमित शाह ने कहा था कि नरेन्द्र मोदी सरकार कांग्रेस के विरोध के बावजूद ओबीसी विधेयक संसद में पारित कराएगी। कांग्रेस चाहे जितना बाधा डालना चाहे लेकिन केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार संसद के दोनों सदनों में ओबीसी विधेयक पारित कराएगी। यह हमारा निर्णय है और हम समुदाय को न्याय दिलाएंगे। 

आपको बता दें कि अनुसूचित जाति/जन जाति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 2 अप्रैल को भारत बंद किया गया था। तब से लेकर 4 अप्रैल तक इसका असर देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में इसका असर देखने को मिला। लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव मध्यप्रदेश में देखने को मिला है। ताजा खबरों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में सात लोगों की मौत हुई है, जबकि राजस्थान में 3 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, 20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट SC/ST एक्ट पर फैसला सुनाया था। जिसपर पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए केंद्र सरकार ने तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाने और अग्रिम जमानत को मंजूरी दिए जाने के फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का तमाम दलित संगठन समेत कई राजनीतिक दलों ने इसकी आलोचना की थी। खुद बीजेपी के कई नेताओं ने इस फैसले पर पूर्नविचार की सिफारिश की थी। 

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकर्नाटककर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन