लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सत्ता संग्राम: NCP की 17 नवंबर की बैठक में अजित पवार ने BJP के साथ मिलकर गठबंधन बनाने के दिए थे संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 08:31 IST

पुणे में हुई बैठक में अजित पवार ने बीजेपी के साथ जाने के संकेत दिए थे। कई नेताओं ने उनके विचार का समर्थन किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे अजित ने कहा था कि वो शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं 17 नवंबर को शरद पवार के साथ हुई बैठक में अजित ने यह बात कही

महाराष्ट्र में जारी सत्ता संग्राम के बीच सूत्रों से एक नई जानकारी उभर कर सामने आ रही है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अजित पवार ने 17 नवंबर को शरद पवार के साथ हुई बैठक में ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि वो बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये बैठक पुणे में हुई थी, जिसमें अजित ने कहा था कि वो शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने ये कहते हुए सबको चौंका दिया था कि एनसीपी को बीजेपी को सरकार बनाने में मदद करनी चाहिए।

यही नहीं बल्कि खबरों से उभर कर यह बात भी सामने आ रही है कि राकांपा के तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं व पार्टी के सांसद सुनील तटकरे, विधायक धनंजय मुंडे और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को भी अजित पवार के फैसले व BJP के साथ जाने को लेकर वह क्या सोच रहे हैं, इस बात की जानकारी थी। इसके अलावा आपको बता दें कि तटकरे और मुंडे को अजीत पवार के वफादार माना जाता है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार,  इस बैठक के तुरंत बाद एनसीपी ने सबसे पहले शिवसेना और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की।

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्रशिव सेनाशरद पवारमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया