लाइव न्यूज़ :

Ashok Gehlot vs Sachin Pilot: सोशल मीडिया पर कौन है ज्यादा पावरफुल, आंकड़ों में समझें पूरा गणित

By सुमित राय | Updated: July 14, 2020 21:51 IST

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चले रहे टकराव के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है और पायलट को उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत एक बार फिर इस सियासी दंगल के बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। कांग्रेस ने बागी सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पर से भी हटा दिया।इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि दोनों नेताओं में ज्यादा पावरफुल कौन है।

राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर इस सियासी दंगल के बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। वहीं कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए बागी सचिन पायलट के खिलाफ एक्शन लिया और उपमुख्यमंत्री पद के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर से भी हटा दिया।

इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि दोनों नेताओं में ज्यादा पावरफुल कौन है। सियासी मैदान से अलग सोशल मीडिया पर कौन ज्यादा पावरफुल है, इसके आंकड़ों का गणित हम आपके सामने पेश कर रहे हैं।

ट्विटर पर अशोक गहलोत से आगे हैं सचिन पायलट

सियासी मैदान में अशोक गहलोत बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, लेकिन ट्विटर की बात करे तों यहां सचिन पायलट उनसे आगे हैं। ट्विटर पर सचिन पायलट के 2.4 मिलियन फॉलोवर हैं, जबकि अशोक गहलोत को 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अशोक गहलोत अपने अकाउंट से 96 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि सचिन पायलट 101 लोगों को फॉलो करते हैं।

फेसबुक पर भी गहलोत से आगे हैं सचिन पायलट

ट्विटर के अलावा सचिन पायलट फेसबुक के भी दिग्गज हैं और उनके पेज पर अशोक गहलोत से ज्यादा लाइक हैं। फेसबुक पर सचिन पायलट को 2558549 लोग फॉलो करते हैं और 2531565 लोग लाइक करते है, वहीं अशोक गहलोत को 2543606 लोग फॉलो करते हैं और 2452688 लोग लाइक करते हैं।

इंस्टाग्राम पर नहीं है सचिन का वेरीफाइड अकाउंट

इस्टाग्राम पर सचिन पायलट के नाम से कई अकाउंट हैं, लेकिन कोई भी अकाउंट वेरीफाइ नहीं है। वहीं अशोक गहलोत का इंस्टा अकाउंट वेरीफाइड है और उन्हें 3.99 लाख लोग फॉलो करते हैं, जबकि 6 लोगों को वह खुद फॉलो करते हैं। 

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्थानराजस्थान सरकारकांग्रेससोशल मीडियाफेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

राजनीति अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया