लाइव न्यूज़ :

वित्तमंत्री जेटली से माफी मांगने के बाद BJP विधायक ने लगाए सड़कों पर केजरीवाल के यू-टर्न पोस्टर  

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2018 20:01 IST

सीएम केजरीवाल ने जेटली पर बतौर दिल्‍ली ‌‌क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) प्रेसिडेंट घोटाला और चयन में अनियमितता के आरोप लगाए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अप्रैलः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वित्तमंत्री अरुण जेटली से माफा मांगने के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पोस्टर लगाकर उन पर हमला बोला है और राष्ट्रीय राजधानी के कई ट्रैफिक सिग्नल पर पोस्टर लगाए, जिसमें केजरीवाल के इस कदम यू-टर्न बताया गया है और इसे स्वीकार्य नहीं करने की बात कही गई है। 

इन पोस्टरों को दिल्ली के रजौरी गार्डन बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने लगाया है और इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी। पोस्टरों में लिखा गया है 'केजरीवाल टर्न नॉट अलाउड।' पोस्टर लगने के बाद इसे आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक ने भी ट्वीट किया। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन सोमवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर माफी मांगी थी। वहीं, केजरीवाल के साथ-साथ आप नेता संजय सिंह, राघव चड्ढा और आशुतोष ने एक संयुक्त रूप से पत्र जारी कर माफी मांगी। 

सीएम केजरीवाल ने जेटली पर बतौर दिल्‍ली ‌‌क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) प्रेसिडेंट घोटाला और चयन में अनियमितता के आरोप लगाए थे। इस मामले में जेटली ने केजरीवाल समेत पांच आप नेताओं पर सिविल व आपराधिक मानहानि के मुकदमे दायर किए थे।   

इससे पहले केजरीवाल ने 16 मार्च को सबसे पहले शिरोम‌णि अकाली दल के विधायक व महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया को माफीनामा पत्र लिखा था। उसके बाद उन्होंने केंद्रीय नितिन गडकरी, पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल व उनके बेटे अमित सिब्बल से भी माफी की गुहार लगाई थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया