लाइव न्यूज़ :

राहुल के तंज पर अमित शाह ने किया पलटवार, कहा- वंशवाद के उत्तराधिकारी को सब कुछ लगता है ड्रामा

By भाषा | Updated: March 27, 2019 23:52 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस सफलता के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की सराहना की। साथ ही राष्ट्र के नाम संबोधन में इस वैज्ञानिक उपलब्धि की घोषणा करने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें 'विश्व रंगमंच दिवस' की बधाई दी।

Open in App

उपग्रह रोधी मिसाइल परीक्षण संबंधी ‘मिशन शक्ति’ की घोषणा को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि ‘वंशवाद के उत्तराधिकारी' को सब कुछ ‘‘ड्रामा’’ ही लगता है क्योंकि वह पूरे देश को रंगमंच समझते हैं।

गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वंशवाद के उत्तराधिकारी' को सब कुछ ड्रामा ही लगता है क्योंकि वह पूरे देश को रंगमंच समझते हैं। उनके लिए- सैनिकों का बलिदान ड्रामा है, वैज्ञानिकों की कामयाबी भी ड्रामा है। नेता होने का स्वांग रचते हुए 'इस वंश' ने देश को सिर्फ लूटा है, कमजोर किया है और बर्बाद किया है।’’ 

इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस सफलता के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की सराहना की। साथ ही राष्ट्र के नाम संबोधन में इस वैज्ञानिक उपलब्धि की घोषणा करने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें 'विश्व रंगमंच दिवस' की बधाई दी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के चेहरे पर इस बात का डर और हताशा साफ दिखाई दे रही है कि वह अब जाने वाले हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उपग्रह रोधी मिसाइल का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया लेकिन ऐसा लगता है कि उससे धरती पर भी कुछ लोग व्यथित हुए हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने आरोप लगाया, ‘‘जिंदगी भर हमारे सैनिकों का अपमान करने वाली कांग्रेस एवं उसकी सहयोगी पार्टियों के नेता अब हमारे वैज्ञानिकों का उपहास उड़ाना शुरू कर चुके हैं। यह काफी शर्मनाक है।’’

 शाह ने कहा कि सच्चाई यह है कि हमारे कुशल वैज्ञानिकों के पास हमेशा से प्रतिभा और क्षमता थी। जरूरत तो इस बात की थी कि सरकार आगे बढ़े और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दे। लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस-नीत संप्रग सरकार के पास यह साहस ही नहीं था कि वह अपने संस्थानों और लोगों का साथ दे सके। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नीत राजग सरकार ने यह करने की इच्छाशक्ति दिखाई है जिसका परिणाम आज देश की जनता के सामने है। शाह ने इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

टॅग्स :अमित शाहराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों