2019 में कांग्रेस से गठबंधन का फिलहाल इरादा नहीं, बातचीत समय की बर्बादी: अखिलेश यादव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 10, 2018 10:12 IST2018-01-10T10:12:33+5:302018-01-10T10:12:53+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी विधान सभा चुनाव 2017 कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था।

Akhilesh Yadav Denied Alliance with Congress for 2019 General Election, Said its waste of time | 2019 में कांग्रेस से गठबंधन का फिलहाल इरादा नहीं, बातचीत समय की बर्बादी: अखिलेश यादव

2019 में कांग्रेस से गठबंधन का फिलहाल इरादा नहीं, बातचीत समय की बर्बादी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार (नौ जनवरी) को साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस से किसी भी तरह के गठबंधन की संभावनाओं से "फिलहाल" इनकार किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम ने अखिलेश यादव ने कहा कि वो इस बारे में नहीं विचार कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा कि साझेदारी और सीट बंटवारे पर बातचीत "समय की बर्बादी" है। 

अखिलेश यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, "2019 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, उत्तर प्रदेश का संदेश पूरे देश में जाएगा। फिलहाल मैं किसी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में नहीं सोच रहा। इसमें (गठबंधन और सीट बंटवारा) में काफी समय की बर्बादी होती है और मैं (सीटों को लेकर) भ्रम में नहीं रहना चाहता। "

समाजवादी पार्टी ने साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि समाजवादी पार्टी सत्ता से बाहर हो गयी थी। उत्तर प्रदेश की 403 विधान सीटों में से बीजेपी गठबंधन ने 325 पर जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी को 47 और कांग्रेस को सात सीटों पर जीत मिली थी।

Web Title: Akhilesh Yadav Denied Alliance with Congress for 2019 General Election, Said its waste of time

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे