लाइव न्यूज़ :

मीडिया कंपनी पर FIR को लेकर योगी सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- आजादी का हनन और सत्ता का दुरुपयोग

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 11, 2020 10:05 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) पर जहां एक ओर देश की स्थिति बिगड़ रही है तो वहीं योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हमला बोलते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिये सरकार पर हमला बोलाउत्तर प्रदेश सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया

लखनऊ: कोरोना वायरस (Coronavirus) काफी तेजी से देश में अपने पैर पसार रहा है। मगर इसके बावजूद देश में कोविड-19 (COVID-19) को लेकर हो रही राजनीति अपने चरम पर है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा है। 

अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक इंडियन न्यूज़ वेबसाइट द्वारा कोरोना के समय उप्र के मुख्यमंत्री के अयोध्या में एक समारोह में दलबल के साथ जाने की सच्ची ख़बर को प्रकाशित करने का 'बदला' लेने के लिए, उसके संपादक के खिलाफ FIR किया जाना मीडिया की आज़ादी का हनन व सत्ता का स्पष्ट दुरुपयोग है। घोर निंदनीय!' 

हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब अखिलेश यादव इस तरह से यूपी सरकार पर हमला बोल रहे हों। इससे पहले भी उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया था कि कोरोना का 'राजनीतिकरण' दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे मूल मुद्दों से ध्यान हटता है और सरकार से पूछे जानेवाले सही क्वारैंटाइन, स्क्रीनिंग, संक्रमण की जांच, इलाज तथा दूध-दवाई, सब्ज़ी-खाद्यान्न की आपूर्ति जैसे उचित प्रश्न पीछे छूट जाते हैं। सरकार याद रखे 'भूख' का आइसोलेशन नहीं हो सकता।

मालूम हो, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ने अब तक कुल 431 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है, जबकि 32 संक्रमित लोग इससे ठीक भी हो गए हैं।  हालांकि, कोरोना चार मरीजों की जान भी ले चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया