लाइव न्यूज़ :

मुख्य सचिव से हाथापाई के मामले में आप विधायक प्रकाश जरवाल गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

By स्वाति सिंह | Updated: February 21, 2018 10:32 IST

अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था कि सोमवार रात सीएम आवास पर बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने उन पर हमला किया था।  

Open in App

नई दिल्ली, 21 फरवरी: आम आदमी पार्टी के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी मामले में आप के विधायक प्रकाश जरवाल को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (20 फ़रवरी) को गिरफ्तार किया। अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था कि सोमवार रात सीएम आवास पर बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने उन पर हमला किया था। अंशु प्रकाश ने इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने विधायक प्रकाश जरवाल को गिरफ्तार किया।  इनके खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 353, 323, 342, 504, 506 (2) और 120 बी व 34 के तहत केस दर्ज हुआ है।  

जानकारी के मुताबिक विधायक जारवाल को पुलिस उनके घर आंबेडकर नगर से गिरफ्तार किया।  फिर बाद में उन्हें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन लाया गया।  वहां उनसे रात भर पूछताछ हुई।  इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि दिल्ली पुलिस के विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक ने की। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। 

क्या है पूरा मामला? 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने हाथापाई की थी।  एएनआई के मुताबिक अंशु प्रकाश ने बताया था 'सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों ने बदसलूकी की।' इसके बाद आईएएस एसोसिएशन ने मामले को लेकर बैठक बुलाई थी। इस मामले के बाद एसोसिएशन ने आप विधायकों की गिरफ्तारी की मांग की थी।इस घटना के बाद मुख्य सचिव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद ओखला विधायक अमानतुल्ला समेत अन्य विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकाश जारवााल को हिरासत में लिया है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया