कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं AAP के नाराज नेता आशुतोष और आशीष खेतान!

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 27, 2018 19:31 IST2018-08-27T19:31:20+5:302018-08-27T19:31:55+5:30

एक कांग्रेस नेता के हवाले से एक अंग्रेजी दैनिक ने दोनों नेताओं की अगली राजनैतिक यात्रा की शुरुआत के बारे में जानकारी दी है।

AAP Leader Ashutosh and Ashish Khetan may join Congress | कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं AAP के नाराज नेता आशुतोष और आशीष खेतान!

फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी (आप) से नाराज ने पार्टी के प्रमुख चेहरे आशुतोष और आशीष खेतान को लेकर कई तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में हो रही हैं। अंग्रेजी दैनिक पॉयनियर में प्रकाशित एक खबर के अनुसार ये दोनों ही नेता कांग्रेस के साथ संपर्क में हैं। हालांकि अभी आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों नेताओं के इस्तीफे को मंजूर नहीं किया है। लेकिन अंग्रेजी दैनिक की खबर के मुताबिक दोनों ही नेता पूरा मूड बना चुके हैं। अब वे दोनों ही पार्टी की ओर वापस रुख नहीं करेंगे।

खबर के मुताबिक जो लोग आम आदमी पार्टी को करीब से देखते हैं, वे आशीष खेतान और आशुतोष के फैसले पर बिल्कुल भी अंचभा नहीं कर रहे होंगे। क्योंकि यह तभी साफ होने लगा था जब आप ने अपने राज्यसभा भेजे जाने वाले नाम तय किए हैं। यह करीब-करीब तय माना जा रहा था कि आशुतोष और कुछ लोगों का कहना था आशीष खेतान भी इस रेस में थे। लेकिन कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप आए सुशील कुमार गुप्ता का नाम चुन लिए जाने और इन दोनों नामों की अनदेखी किए जाने के बाद से इन दोनों नेताओं की नाराजगी चल रही थी।

यह सबको पता है कि चाहे आशुतोष हों या आशीष खेतान, दोनों आप के आंदोलन में शामिल नहीं थे। दोनों पार्टी बनने और आप की राजनीति चमकने के बाद पार्टी का रुख किया था। ऐसे में उनका आप से कोई भावनात्मक लगाव है, ऐसा नहीं माना जा रहा है। कहा रहा है कि दोनों की ही अपनी-अपनी राजनै‌तिक महत्वकांक्षाएं थीं। लेकिन केजरीवाल द्वारा लगातार नजरअंदाज किए जाने के चलते दोनों ने अब दूसरा रास्ता इख्तियार कर लिया है।

केजरीवाल के ट्विटर खाते के विश्लेषण से यह भी पता चलता है कि बीते 18 जून से 15 अगस्त तक केजरीवाल ने सिसोदिया के 31 ट्वीट और ‘आप’ की दिल्ली इकाई के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज के 19 ट्वीट को रीट्वीट किया। जबकि आशुतोष के सिर्फ दो ट्वीट और आशीष के सिर्फ तीन ट्वीट को रीट्वीट (साझा) किया, जबकि केजरीवाल ने अपने करीबी नेताओं के ट्वीटों को इसी अवधि में कई बार रीट्वीट किया है। ‘आप’ के एक नेता ने बताया कि केजरीवाल अपना ट्विटर खाता खुद ही संभालने के लिए जाने जाते हैं और इसके लिए उनकी सोशल मीडिया टीम ‘इनपुट’ (सामग्री/सुझाव) मुहैया कराती है। यह कुछ ऐसी चीजें हैं जो सामने दिखाई दे रही हैं, पर पार्टी के आतंरिक फैसलों में भी दोनों की अनदेखी किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस बार इन दोनों का लोकसभा चुनाव में टिकट काटा जाना भी करीब-करीब तय माना जा रहा है कि क्योंकि दोनों ने जिन सीटों पर पिछली बार चुनाव लड़े थे इस बार वहां आप के दूसरे नेता ज्यादा सक्रिय हैं।

इसी बीच दो बातें सामने आई हैं। आशुतोष ने इस्तीफे के बाद एक कॉलम लिखा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर काफी फोकस किया है। उन्होंने यहां तक सुझाव दिया है कि राहुल गांधी को आप के प्रमुख नेताओं से बात करनी चाहिए। क्योंकि हाल ही में केजरीवाल ने कहा था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

इसके बाद अंग्रेजी दैनिक ने अपने सूत्रों के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है कि आशुतोष कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। खबर के अनुसार कांग्रेस के कई नेता आशुतोष के साथ संपर्क में हैं। लेकिन अभी दोनों ही पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। एक कांगेस नेता के हवाले से यह भी लिखा गया है कि आशुतोष के पास कांग्रेस ज्वाइन करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है।

आशुतोष जैसी शख्सियत के लिए कांग्रेस इकलौता विकल्प है। वे लगातार बीजेपी की आलोचना करते हैं। हम आशुतोष के साथ संपर्क में हैं।- एक कांग्रेस नेता

इसके बाद बारी आती है आशीष खेतान की, तो आशीष लंबे समय तक टेलीविजन चैलनों पर आप के चेहरे रहे हैं। लेकिन अप्रैल में उन्होंने एक फैसला किया। उन्होंने दिल्ली डॉयलॉग व विकास आयोग (डीसीसी) के वाइस चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। तब बताया गया कि वह पार्टी से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। हालांकि तब भी इस पूर्व पत्रकार व लॉ डिग्री धारक ने अपनी लॉ की पढ़ाई को वजह बताया था और अब भी। लेकिन उनके इस बात से ज्यादा इस बात ध्यान दिया जा रहा है कि आशीष खेतान की अलगी राजनैतिक यात्रा कहां से शुरू होगी।

Web Title: AAP Leader Ashutosh and Ashish Khetan may join Congress

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे