झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By भाषा | Updated: November 12, 2019 09:57 IST2019-11-12T09:57:42+5:302019-11-12T09:57:42+5:30

झारखंड में पांच चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है जबकि नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

Aam Aadmi Party released first list of 15 candidates for Jharkhand assembly elections | झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

झारखंड चुनाव के लिए 'आप' ने जारी की पहली सूची (फाइल फोटो)

तीस नवंबर से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने भी सोमवार को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। आप के झारखंड चुनाव अभियान समिति संयोजक प्रेम कुमार एवं जयशंकर चौधरी ने पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की।

आप के उम्मीदवारों की सूची में डाल्टनगंज से अभय सिंह चेरो, विश्रामपुर से मसरूर अहमद खान, हुसैनाबाद से कन्हैया विश्वकर्मा, भवनाथपुर से राजेन्द्र पासवान, घाटशिला से सुभाष समद, जमशेदपुर पश्चिम से शंभूनाथ चैधरी, महगांव से रोशनी सिंकू, मनोहरपुर से मुनीलाल सुरीन, कोडरमा से संतोष मानव, रांची से राजन कुमार सिंह, हटिया से आलोकशरण प्रसाद, बोकारो से हरेन्द्र नाथ चैबे, नाला से हेमंत ठाकुर, दुमका से मीरू हंसदा, और गढ़वा से उमा देवी शामिल हैं। 

झारखंड में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 13 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले डाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को होगा। तीसरे चरण की वोटिंग 12 दिसंबर को और चौथे चरण के लिए वोटिंग 16 दिसंबर को है। पांचवें चरण के लिए 20 दिसंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 17 सीटों, चौथे चरण में 15 सीटों और पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

Web Title: Aam Aadmi Party released first list of 15 candidates for Jharkhand assembly elections

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे