Photos: WWE स्टार रोमन रेंस हुए इस खतरनाक बीमारी का शिकार
By ललित कुमार | Updated: October 23, 2018 14:25 IST2018-10-23T14:25:40+5:302018-10-23T14:25:40+5:30

डब्ल्यूडब्ल्यूई के फैंस एक लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है कि रोमन रेंस इस समय लियूकीमिया नाम की खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं।

रोमन रेंस ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वो पिछले 11 सालों से इस खतरनाक बीमारी से लड़ रहे हैं।

लियूकीमिया होने के कारण रोमन ने अपना यूनिवर्सल खिताब त्याग दिया है।

बता दें लियूकीमिया को ब्लड कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। रोमन यह भी बताया है कि वो साल 2008 में इस बीमारी का शिकार हुए थे।

रोमन के फैंस ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।

रोमन ने जाते जाते यह कहा कि में जल्द ही वापस लौटूंगा और इस बात को साबित करूंगा कि मेने अभी तक हार नहीं मानी है, इस बीमारी से लड़कर इसको हराऊंगा।

रोमन 3 बार डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप के विजेता रह चुके हैं।

















