लाइव न्यूज़ :

US Election 2020: एक और जीत, नवंबर में चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप के सामने बाइडेन, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 8, 2020 14:29 IST

Open in App
1 / 8
अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यूर्जी से डेमोक्रेट के प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की है। प्राइमरी चुनाव अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की पहली सीढ़ी है। विभिन्न राज्यों में प्राइमरी चुनाव के जरिए पार्टियां अपने प्रबल दावेदार का पता लगाती हैं।
2 / 8
बाइडेन का मुकाबला चुनाव में बर्नी सैंडर्स से था। हालांकि बाइडेन का राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट की ओर उम्मीदवार बनना लगभग तय है। कोविड-19 के कारण यह चुनाव एक महीने देरी से हुए है। डेमोक्रेटिक गवर्नर मर्फी ने बातया कि इन चुनाव में अधिकतर लोगों ने मेल के जरिए मतदान दिया। बाइडेन डेमोक्रेट के डेलावेयर प्राइमरी चुनाव में भी जीत हासिल कर चुके हैं। जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वहां से रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की है। 
3 / 8
व्हाइट हाउस में सत्तासीन होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दे रहे जो बाइडेन के पक्ष में हिलेरी क्लिंटन उतर आई हैं। बाइडेन के अभियान तले कोरोना वायरस पर चर्चा के लिए हुए कार्यक्रम में क्लिंटन ने यह घोषणा की। उन्होंने ट्रंप का नाम तो नहीं लिया लेकिन इस वैश्विक महामारी से निपटने के रिपब्लिकन पार्टी से आने वाले राष्ट्रपति के रवैये पर हमला बोला और उनकी तुलना में बाइडेन के अनुभव की प्रशंसा की।
4 / 8
बाइडेन ने कहा है कि वह किसी महिला को उप राष्ट्रपति बनाएंगे। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर में चुनाव होने हैं। क्लिंटन का बाइडेन के समर्थन में आना इसका उदाहरण है कि पार्टी की विविध विचारधाराओं के नेता भी उनके समर्थन में हैं। इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आदि बाइडेन के समर्थन में सार्वजनिक तौर पर आ चुके हैं।
5 / 8
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन के लिए रिकॉर्ड 76 लाख डॉलर की निधि जुटाई है। ओबामा ने निधि जुटाने के ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं यहां यह कहने आया हूं कि अगर हम काम करते हैं तो हमें मदद मिलेगी।’’
6 / 8
मेरे प्रिय मित्र जो बाइडेन के अलावा ऐसा कोई नहीं है, जिस पर मैं इस देश को उबारने और फिर से पटरी पर लाने के लिए अधिक भरोसा करता हूं। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों का मानना है कि ओबामा द्वारा खासतौर से काले और युवा मतदाताओं से की गई अपील से बाइडेन के लिए समर्थन जुटाने में मदद मिल सकती है। उनका कहना है कि अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद बाइडेन के लिए ओबामा की पैरोकारी की आवश्यकता है।
7 / 8
अमेरिका में नवंबर महीने में चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से जो बाइडेन (Joe Biden) राष्ट्रपति चुनावों में भाग लेने वाले हैं। इस दौरान वहां की राजनीति भी खूब गरमाई हुई है।
8 / 8
जो बाइडेन अमेरिका के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के समय जो बाइडेन अमेरिका के उप राष्ट्रपति थे। हालांकि राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के पद पर आने से पहले दोनों की कुछ खास नहीं बनती थी। क्योंकि दोनों ही राष्ट्रपति की रेस का हिस्सा थे, लेकिन चुनावों में फंड्स और सपोर्ट इकट्ठा न कर पाने के कारण इस रेस में जो बाइडेन बराक ओबामा से पीछे रह गए और फिर ओबामा को डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति उम्मीदवार चुना गया था। इसके बाद जब ओबामा राष्ट्रपति बने तब जो बाइडेन को उप राष्ट्रपति नामित किया गया था।
टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पदिल्लीसंयुक्त राष्ट्रडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट