टाइम पत्रिकाः 100 प्रभावशाली लोगों की सूची, पीएम मोदी और सीएम ममता और आदर पूनावाला शामिल, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 15, 2021 22:18 IST2021-09-15T20:57:06+5:302021-09-15T22:18:37+5:30

Next

टाइम पत्रिका द्वारा जारी 2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदर पूनावाला शामिल हैं।

टाइम ने बुधवार को ‘2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की अपनी वार्षिक सूची का खुलासा किया।

वैश्विक सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं।

सूची में तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी शामिल है।

अफगानिस्तान में अंतरिम तालिबान सरकार में उप प्रधान मंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई है।