रूसः यात्रियों से भरा मॉस्को के पास विमान हुआ था क्रैश, 71 यात्रियों की मौत
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 12, 2018 16:45 IST2018-02-12T16:36:27+5:302018-02-12T16:45:55+5:30

रूस में एक यात्री विमान रविवार (11 फरवरी) को मॉस्को क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में सवार सभी 71 यात्री इस दुर्घटना में मारे गए है।

यह विमान रूस के सारातोव एयरलाइन का है जो मॉस्को से करीब 80 किलोमीटर दूर रामोंस्की इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार विमान में 65 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

एजेंसी के अनुसार, "उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान से संपर्क टूट गया था और वह रडार से बाहर हो गया था।

तास के अनुसार, दुर्घटना के लिए प्रतिकूल मौसम हालात, चालक की गलती या यांत्रिक गड़बड़ी हो सकती है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा घटनास्थल के पास एक बड़े इलाके में बिखर गया।

बताया जा रहा है कि यह विमान सात साल पुराना था।

इस दुर्घटना में प्लेन में सवार किसी भी व्यक्ति के बचने की कोई संभावना नहीं है।

















